MP Weather : अगले हफ्ते फिर बदलेगा मौसम, आज कई जिलों में बारिश-ओले गिरने के आसार, बादलों की आवाजाही, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ के असर से फरवरी के आखिरी सप्ताह में मध्य प्रदेश के मौसम में 2 अलग अलग रंग देखने को मिल रहे है। एक तरफ चटक धूप और ठंडी-गर्म हवा तो दूसरी तरफ बादल के साथ बारिश और ओले। फिलहाल 22-23 फरवरी तक मौसम के यूही बने रहने का अनुमान है। आज बुधवार को ग्वालियर चंबल संभाग में बारिश के साथ भिंड, मुरैना जिले में ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

आज इन जिलों में बारिश-ओले के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और चक्रवाती हवाओं के चलते 21 और 22 फरवरी को ग्वालियर, भिंड, श्योपुरकलां, शिवपुरी मुरैना और दतिया में गरज-चमक की स्थिति रहेगी। भिंड, मुरैना जिले में ओले तो दतिया, ग्वालियर, भिंड-मुरैना में हल्की बारिश होने का अनुमान है।हालांकि गुरुवार से सिस्टम कमजोर होना शुरू हो जाएगा, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान भिंड, ग्वालियर-दतिया जिले में बूंदाबांदी भी हो सकती है।

24 को सक्रिय होगा नया सिस्टम, 25 से फिर बदलेगा मौसम

  • वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और एक द्रोणिका भी संबद्ध है। इससे प्रेरित चक्रवात पश्चिमी राजस्थान पर बना है और पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर भारत से लेकर MP तक 12.6 km की ऊंचाई पर मौजूद है, उसमें 310 km प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
  • अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से उत्तरी एमपी के ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में वर्षा हो रही है, लेकिन शेष क्षेत्रों में दिन का तापमान बढ़ रहा है।
  • 24 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने से 26 फरवरी के आसपास एमपी में बादल छा सकते हैं।इस दौरान जबलपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों में बादल के साथ बारिश के आसार बन सकते हैं। लेकिन 22 से 24 फरवरी तक मौसम के शुष्क और साफ  बने रहने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews