
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अलग-अलग स्थानों पर बने वेदर सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी मिल रही है। एमपी मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आज शनिवार 24 सितंबर 2022 को सभी संभागों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।वही 4 संभागों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की है।अगले सप्ताह बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण इंदौर में बारिश की गतिविधियों पुन: दिखाई देगी। शनिवार काे ग्वालियर, चंबल, संभागाें के जिलाें में बारिश हाेने की संभावना है।
एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) ने आज शनिवार 24 सितंबर को रीवा, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभाग में कुछ स्थानों और इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और शहडोल में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।ग्वालियर, नर्मदापुरम ,भोपाल और चंबल संभाग में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योरपुरकलां, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, देवास और पन्ना में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में उत्तर पश्चिम मप्र के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। एक मानसून ट्रफ लाइन उत्तर पश्चिम मप्र से लेकर उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तरी उड़ीसा होते हुए जा रही है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी से ज्यादा नमी और अरब सागर से भी हल्की नमी मिल रही है।उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर पहुंच गया है, ऐसे में बारिश की गतिविधियों में अब कमी आएगी लेकिन राजस्थान से लगे ग्वालियर-चंबल संभागों के जिलों में शनिवार-रविवार को बारिश के आसार है।
पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड
पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक नर्मदापुरम 35.8, मंडला में 35.6, रायसेन में 22.6, पचमढ़ी में 19.3, गुना में 14.6, भोपाल में 9.7, खंडवा में 7.4, खरगोन में 4.4, धार में 2.2, रीवा में 2.2, नरसिंहपुर में दो, शिवपुरी में दो, सागर में 0.9, इंदौर में 0.6, मलाजखंड में 0.4, उज्जैन में 0.4, ग्वालियर में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई।
Rainfall DT 24.09.2022
(Past 24 hours)
Narmadapuram 35.8
Mandla 35.6
Raisen 22.6
Pachmarhi 19.3
Guna 14.6
Bhopal 9.7
Khandwa 7.4
Khargone 4.4
Dhar 2.2
Rewa 2.2
Narsinghpur 2.0
Shivpuri 2.0
Sagar 0.9
Indore 0.6
Nowgaon 0.6
Malanjkhand 0.4
Ujjain 0.4
Gwalior 0.1
Chindwara trace
Satna trace
Jabalpur trace
mm

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

