MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, इन जिलों में बारिश, छाएंगे बादल, धुंध का असर, नए सिस्टम से बदलेगा मौसम, जानें IMD पूर्वानुमान

imd weather

UP Weather Update Today

MP Weather Alert Today 2023: जम्मू-कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते एक बार फिर मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है, पिछले 24 घंटों में कई दिनों बारिश के साथ ओले गिरे और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को ग्वालियर,चंबल, उज्जैन, भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। वही ग्वालियर चंबल में भी हवा के साथ बारिश के संकेत है।

आज 16 जिलों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,सोमवार को भोपाल, ग्वालियर-चंबल समेत 16 जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा अलीराजपुर, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश के आसार है। 30 व 31 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और बारिश के भी आसार है।वही ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं एवं राजगढ़ जिले में वर्षा होने के आसार हैं। मंदसौर सहित आसपास के जिलों में भी सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है। वही मंगलवार से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद नमी आने से कोहरे की दस्तक होगी और पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद उत्तरी हवा चलनी शुरू होगी और सर्दी बढ़ेगी।

फरवरी में होगा नया सिस्टम एक्टिव

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में  पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) मध्य क्षोभमंडल की पछुवा हवाओं के बीच ट्रफ के रूप में सक्रिय है। वही 2 फरवरी से भी नया सिस्टम बन रहा है, इससे अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना  है। पहाड़ी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षेाभ सक्रिय हो रहा है। हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है इसके असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल छाएंगे और बूंदाबांदी होगी।

चक्रवात के साथ पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण पश्चिम राजस्थान में प्रेरित ऊपरी हवा चक्रवात बना हुआ। इसके अलावा राजस्थान से गुजरात के बीच सीयर जोन बना हुआ है, जिसके कारण उत्तरी व दक्षिणी हवाओं का मिलन हो रहा है।यही कारण है कि आज सोमवार को इंदौर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सोमवार को बादल भी छाएंगे और धुंध का असर रहेगा। वही अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर-चंबल अंचल में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews