MP Weather : मानसून का असर, 48 घंटों में सक्रिय होगा नया सिस्टम, 2 दर्जन जिलों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें IMD पूर्वानुमान

weather update

MP Weather Alert Today  : मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई वही तेज बारिश के चलते इंदौर में यशवंत सागर डैम का एक गेट खोलना पड़ा।मौसम विभाग ने आज शनिवार को भी एक दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, बाकी जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

आज इन संभागों में तेज बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके अतिरिक्त पूर्व-पश्चिमी द्रोणिका भी मध्य प्रदेश एवं उसके आसपास सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के असर से शनिवार को इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, सागर, जबलपुर संभाग के जिलों में कई स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान है।

ग्वालियर चंबल में जारी रहेगा हल्की से मध्यम बारिश का दौर

एमपी मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह पूरे अंचल में हल्की से तेज बारिश जारी रहेगी क्योंकि पूरे सप्ताह बंगाल की खाड़ी में हवाओं का सिस्टम बना हुआ है जिससे तापमान अभी नीचे गिरेगा। अगले 24 घंटे के दौरान भी ग्वालियर सहित संभाग भर में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।इधर, दो दिन बाद फिर बंगाल की खाड़ी से एक और नया सिस्टम सक्रिय होने जा रहे है, जिससे बारिश की अवधि बढ़ सकती है।

इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

  • एमपी मौसम विभाग की मानें तो विदिशा, राजगढ़, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, उज्जैन, सागर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  • खरगोन, बड़वानी, जबलपुर, कटनी, इंदौर एवं देवास जिले में अति भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • विदिशा, सीहोर, रायसेन, भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, गुना, दतिया, डिंडौरी, सतना, सीधी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले में मध्यम से भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • भोपाल, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, नरसिंहपुर, बालाघाट, डिंडोरी, मंडला, अनूपपुर, सतना, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, दतिया में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

अबतक 28 इंच बारिश, 17 प्रतिशत फिर भी कम

मध्य प्रदेश में अब तक (1 जून से 8 सितंबर तक) 28.16 इंच बारिश हो चुकी है, लेकिन 33.38 इंच बारिश होनी चाहिए थी यानि ओवरऑल बारिश का आंकड़ा अभी भी 17% कम है। पूर्वी हिस्से में औसत से 11 फीसदी कम और पश्चिमी हिस्से में औसत से 19% कम बारिश दर्ज की गई है। पहले पश्चिमी हिस्से में औसत से कम बारिश का आंकड़ा 23% तक पहुंच गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews