MP Weather : 2 दिन छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में कोल्ड डे-कोहरे का अलर्ट, रविवार से फिर करवट लेगा मौसम

अगले एक से दो दिन तक मध्य प्रदेश के कई जिलों के तापमान में बदलाव होगा। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, रीवा और उज्जैन संभाग के जिलों में बारिश और कोहरे की संभावना जताई गई है।
MP Weather

MP Weather Update Today: नए साल के पहले महीने जनवरी में मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। अगले दो दिन ग्वालियर-चंबल संभाग में घने से मध्यम कोहरा छाया रहेगा जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बादल छाए रहेंगे।इस बार जनवरी अंत तक कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बने रहने का अनुमान है।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाया रहेगा। भोपाल और इंदौर बादल छाए रहेंगे। 18 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिससे प्रदेश में बर्फीली हवा आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी। 19 और 20 जनवरी को ठंड का असर तेज होगा।

एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप और उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। इसके प्रभाव से पंजाब पर बना प्रेरित चक्रवात अब हरियाणा पर सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है।इसके असर से शुक्रवार से पश्चिमी मध्य प्रदेश के शहरों में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और शनिवार से पूर्वी एमपी में भी रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। 18 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पचमढ़ी में 7.7, नौगांव में 9.2, मंडला में 9.5, भोपाल में 15, ग्वालियर में 10.3,
  • इंदौर में 16.6, उज्जैन में 14.2, जबलपुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान
  • टीकमगढ़ में 17.5, रीवा में 21, खजुराहो में 16, भोपाल में 23.4, उज्जैन में 20.4,
  • शिवपुरी में 17 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान ।
  • गुरुवार को ग्वालियर और रीवा संभाग के जिलों के अधिकतम तापमान में काफी गिरावट।
  • इंदौर, उज्जैन और शहडोल संभाग के जिलों के अधिकतम तापमान में उछाल।
  • भिंड, मुरैना, निवाड़ी और छतरपुर जैसे जिलों में मध्यम से घना कोहरा ।
  • ग्वालियर, रीवा व उज्जैन संभाग के जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा।
  • सबसे कम दृश्यत खजुराहो में 100 मीटर व ग्वालियर एयरपोर्ट पर 400 मी देखी गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews