MP Weather :चक्रवात का असर, छाएंगे बादल, इन संभागों में बारिश के आासार,जानें जिलों का हाल

mp weather news

MP Weather Update : बंगाली की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मैंडूस और जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मध्य प्रदेश में दिखाई देने लगा है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो 13 दिसंबर को दक्षिण पूर्व अरब सागर, उत्तरी केरल और दक्षिण तटीय कर्नाटक पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, ऐसे में जबलपुर सहित संभाग के नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा सहित आस-पास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने और कहीं-कही बौछारें हो सकती है और तापमान स्थिर रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, गुरूवार तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है। आज 13 दिसंबर मंगलवार 7 संभागों के बुरहानपुर, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है।  वही 15 दिसंबर से फिर तापमान में गिरावट आएगी और ठंड कोहरे का असर देखने को मिलेगा।पारे में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 19 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग (MP Weather Could) के अनुसार, 13 दिसंबर को रीवा, सागर, भोपाल, बड़वानी, छिंदवाड़ा, इटारसी, दमोह और उमरिया में हल्की बारिश हो सकती है। वही बड़वानी, इंदौर, भोपाल, सागर, रीवा, सिंगरौली, बैतूल और खंडवा में बादल छाने से बूंदाबांदी होने की संभावना है। 14 दिसंबर को बादल छंटने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 14 दिसंबर से फिर से तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी और कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी। 15 दिसंबर तक मध्यप्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं।

दिसंबर अंत में फिर सक्रिय होगा नया सिस्टम

14 दिसंबर से हवा का रुख बदलना शुरू होगा। इसके बाद बर्फीली हवा की दस्तक से रात के तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड बढ़ेगी। इसके बाद 23-24 दिसंबर से बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान सक्रिय होने की पूरी संभावना है। जिससे फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिसंबर के अंत तक फिर से तापमान में गिरावट नजर आएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews