MP Weather: नए सिस्टम से बदला मौसम, 6 संभागों में बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी, येलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

imd weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज 4 अक्टूबर से एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश का दौर शुरू होगा। बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर एरिया के कारण मंगलवार से रीवा सतना के रास्ते नया सिस्टम एक्टिव होगा और गरज चमक के साथ बारिश होगी। यह दौर 11 अक्टूबर तक जारी रहेगा। एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) ने आज मंगलवार 4 अक्टूबर 2022 को 6 संभागों यानि करीब 28 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश  और 6 संंभागों- 4 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़े..UP Weather: मौसम ने बदली करवट, 4 दिन वर्षा के आसार, 1 दर्जन जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, 5 अक्टूबर से प्रदेशभर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 अक्टूबर मंगलवार से बारिश का दौर शुरू होगा। 5, 6 और 7 अक्टूबर को प्रदेशभर में जमकर बारिश होगी, करीब 21 जिलों में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।मानसून की विदाई 15 अक्टूबर तक या उसके बाद होने की संभावना है। 4 अक्टूबर काे शहडाेल, रीवा, जबलपुर संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं अच्छी वर्षा हाे सकती है।

यह भी पढ़े..MP Weather: फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, 21 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल में हल्की तो बुधवार से प्रदेशभर के अधिकांश इलाकों में तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मुख्यत: उत्तरी इलाकों ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड-बघेलखंड में कहीं-कहीं और पूर्वी मध्यप्रदेश यानी महाकौशल, बुंदेलखंड-बघेलखंड में दो दिन कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।वही 8 और 9 अक्टूबर को फिर से सिस्टम बन रहा है। इससे 9 से लेकर 11 अक्टूबर तक प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी और उससे लगे आंध्र प्रदेश के समुद्री तट पर और एक पश्चिमी विक्षाेभ पाकिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। वही कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलाें में बादल छा गए हैं और कहीं-कहीं बारिश हो रही है। बुधवार काे भाेपाल एवं ग्वालियर संभागाें के जिलाें में झमाझम बारिश के आसार है वही मौसम प्रणाली के समाप्त हाेने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूरे प्रदेश से विदा हाेने के भी संकेत है।

इन जिलों में आज बारिश की चेतावनी

  • रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर।
  • सागर, जबलपुर, चंबल और ग्वालियर में कुछ स्थानों पर
  • भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, शहडोल, अनूपपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, नरसिंहपुर, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, निवाड़ी, बैतूल और हरदा में हल्की बारिश के आसार।
  • उमरिया, रायसेन, डिंडोरी, रीवा, सीधी, सतना खंडवा और सिंगरौली में कहीं-कहीं हल्की से तेज बारिश के आसार।
  • उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह और निवाड़ी में हल्की से तेज बारिश की संभावना।
  • भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया और बैतूल में कहीं-कहीं हल्की से तेज बारिश की संभावना।

इन जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर, चंबल और भोपाल संभाग के साथ पन्ना, बड़वानी, बुरहानपुर और रतलाम

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews