MP Weather: लो प्रेशर का प्रभाव, कई सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

IMD weather update

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के असर से आज से मध्यप्रदेश में एक बार फिर अच्छी बारिश का दौर शुरू होगा। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज बुधवार 21 सितंबर 2022 को सभी संभागों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 31 जिलों में अति भारी से भारी बारिश के लिए येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।वही 10 संभागों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की है। जबलपुर समेत बालाघाट सिवनी, मंडला जैसे कई जिलों में तेज वर्षा के साथ कई क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

यह भी पढ़े..UP Weather: मानसून की सक्रियता बढ़ी, 23 सितंबर से फिर झमाझम वर्षा, 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) ने आज बुधवार 21 सितंबर को सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अति भारी बारिश और नर्मदापुरम-ग्वालियर संभाग के साथ भिंड, श्योपुर, विदिशा,रायसेन, बुरहानपुर, धार,सीधी, पन्ना, दमोह, सागर, डिंडौरी, रीवा, अनूपपुर, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी मंडला और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।शहडोल, जबलपुर,रीवा, इंदौर, ग्वालियर, चंबल  सागर ,नर्मदापुरम ,भोपाल और उज्जैन संभाग में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया सिस्टम 23 सितंबर तक कई जिलों में बारिश कराएगा। इससे ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड के साथ बघेलखंड के कई जिलों में बारिश हो सकती है।आज 21 और 22 सितंबर को प्रदेश कई इलाकों जैसे भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, बैतूल, हरदा और नर्मदापुरम में बारिश हो सकती हैं।

यह भी पढ़े..CG Weather: मानसून का प्रभाव, 3 सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update ) के मुताबिक, कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं उड़ीसा उससे लगे पश्चिम बंगाल तट पर बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली से दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ भी बना हुआ है। कम दबाव का क्षेत्र दो दिन में और शक्तिशाली होने के बाद पश्चिम, उत्तर पश्चिम दिशा में उड़ीसा से आगे बढ़ेगा। इसके असर से प्रदेश भर में अगले तीन से चार दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है। मानसून ट्रफ लाइन इस सिस्टम के बीच से होते हुए गुजर रही है और पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है, ऐसे में ग्वालियर चंबल में अच्छी बारिश के आसार है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, मध्यप्रदेश में अबतक साढ़े 44 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 22% ज्यादा है। कई जिलों में 40 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है, लेकिन बुंदेलखंड और बघेलखंड समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश हुई है, संभावना है कि 3 दिनों में यह कोटा पूरा हो जाएगा।अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, पन्ना, सतना, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, सिवनी, कटनी और भिंड में भारी बारिश यानी ढाई इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews