MP Weather: इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पड़ेगी ठंड या छाएंगे बादल? पढ़िए IMD का ताजा पूर्वानुमान

आज सोमवार को दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और रात में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।18 फरवरी को दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
MP Weather

MP Weather Update Today :अगले 3 दिन तक मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। आज सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। 20 फरवरी तक दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। भोपाल का मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर द्रोणिका के रूप में और हरियाणा एवं उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इसके चलते मौसम पूरी तरह से शुष्क हो गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी। मंगलवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, उसके उत्तर भारत से आगे बढ़ने के बाद तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है।

एमपी मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

17 फरवरी रात से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के कारण 2-3 दिन बाद प्रदेश में तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है।आज सोमवार को दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और रात में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।18 फरवरी को दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। फरवरी के आखिरी तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय रहने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

पिछले 24 घंटे का मौसम का ताजा हाल

  • 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क ।
  • धार, गुना, खरगोन, रतलाम, रीवा, शिवपुरी, नरसिंहपुर और उज्जैन जिले के रात का तापमान में करीब 3 डिग्री उछाल ।
  • भोपाल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के कई शहरों में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक वृद्धि।
  • रतलाम, मंडला, खजुराहो, गुना, धार, खरगोन, उज्जैन और दमोह में पारा 30 से 35 डिग्री ।
  • भोपाल में 31 डिग्री, इंदौर में 31.3 डिग्री, ग्वालियर में 30 डिग्री, उज्जैन में 31.8 डिग्री और जबलपुर में तापमान 32 डिग्री दर्ज ।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews