MP Weather : 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, आज 50 जिलों में वर्षा की संभावना, 20 जिलों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, पढ़े IMD का ताजा अपडेट

CG weather

MP Weather Alert Today : अगले हफ्ते से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज शनिवार को ग्वालियर – चंबल के जिले शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में भारी बारिश हो सकती है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में मध्यम से भारी बारिश का दौर अगले 48 घंटे तक जारी रहेगा।आज शनिवार को मौसम विभाग ने 50 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। बता दे कि 1 जून से अब तक ओवरऑल 12% बारिश ज्यादा हो चुकी है। पूर्वी हिस्से में अभी भी औसत 14% तक बारिश कम हुई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में 11% ज्यादा बारिश हो चुकी है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में उत्तर पूर्वी मप्र व उसके आसपास के क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके अलावा एक द्रोणिका अमृतसर, करनाल, दिल्ली, हमीरपुर होते हुए कम दबाव के क्षेत्र तक गुजर रहा है, लेकिन रविवार से मौसम खुल जाएगा और वर्षा की गतिविधियां कम होगी। आगामी दिनों में मौसम खुल जाएगा , हालांकि कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।आज रेड ऑरेंज और येलो तीनों अलर्ट एक साथ जारी किए गए है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में भारी बारिश ।
  • दमोह, निवाड़ी, दतिया, भिंड, मुरैना, विदिशा और रायसेन में तेज बारिश का रेड अलर्ट ।
  • सीहोर, नर्मदापुरम, अशोकनगर, शिवपुरी, नरसिंहपुर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।
  • भोपाल, बैतूल, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर और ग्वालियर में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट ।
  • विदिशा, रायसेन, गुना, ग्वालियर, अशोकनगर, सतना, कटनी, सिवनी, बालाघाट, सागर, पन्ना, दमोह, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
  • भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और मंडला हल्की बारिश।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews