मध्य प्रदेश वेदर : आज रविवार को 11 जिलों में भारी बारिश , 40 शहरों में बिजली-बादल-वर्षा का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का ताजा अपडेट

1 से 3 जुलाई तक प्रदेश में अधिकांश जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है।पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में 1 जुलाई से भारी बारिश तो पश्चिमी जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।
MP Weather Update

चक्रवात और द्रोणिका समेत 4 मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश मेंलगातार बारिश का दौर जारी है।फिलहाल 2-3 जुलाई तक मौसम का मिजाज यूही रहने वाला है। आज रविवार को ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभाग के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 24 घंटे के दौरान साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 1 जुलाई को 6 जिलों में अति भारी और 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 2 जुलाई को 5 जिलों में अति भारी और 25 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।30 जून से 2 जुलाई तक प्रदेश के सभी जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आसार हैं।

2 जुलाई तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • 30 जून को 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ।
  • 1 जुलाई को 6 जिलों (श्योपुर, शिवपुरी, गुना, मांडला, बालाघाट, पांढुर्णा ) में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।26 जिलों में भारी बारिश ।
  • 2 जुलाई को 5 जिलों में (नीमच, मंदसौर, सिवनी, बालाघाट, मंडला) में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट। 27 जिलों में भारी बारिश ।

29 जून को सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम

  • वर्तमान में यूपी पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है, एक द्रोणिका मध्य प्रदेश में बनी हुई है। अरब सागर में सौराष्ट्र और उससे लगे कच्छ पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
  • हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी है, जो दक्षिण की ओर झुका हुआ है।
    दक्षिण यूपी के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
    बांग्लादेश एवं उससे लगे पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
  • बांग्लादेश एवं उससे लगे पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात से लेकर उत्तर-पूर्वी एमपी तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ से गुजर रही है। रविवार को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से पूर्वी मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

MP Weather : 2 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

रविवार 29 जूनः गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट ।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट।

सोमवार 30 जून: ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सतना, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट । भोपाल, जबलपुर, इंदौर-उज्जैन समेत अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट ।

मंगलवार 1 जुलाई: गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट । मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, शहडोल, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर और सिंगरौली में भारी बारिश ।बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश।

बुधवार 2 जुलाई: नीमच, मंदसौर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश का अलर्ट । श्योपुर, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश ।अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश।

MP Weather Forecast till 2 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews