MP Weather: मानसून की सक्रियता बढ़ी, कई सिस्टम एक्टिव, 24 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी

imd weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  आज साेमवार को ओडिशा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके असर से आज से मानसून की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज सोमवार 4 जुलाई 2022 को 24 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। वही सभी संभागों में बिजली गिरने और चमकने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढे.. CG Weather: नया सिस्टम एक्टिव, इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, आज सोमवार 4 जुलाई 2022 को भोपाल और नर्मदापुरम संभाग समेत साथ बालाघाट, मंडला, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, दमोह, छतरपुर, खंडवा जिलों में अति भारी बारिश से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज- येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल,रीवा, सागर जबलपुर और शहडोल संभाग में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast ) के अनुसार, वर्तमान में दक्षिण- पश्चिमी राजस्थान से लेकर पश्चिम-मध्य अरब सागर तक एक द्रोणिका समुद्र तल से 1.5 किमी व 5.8 किमी की ऊंचाई के मध्य गुजर रही है। मानसून ट्रफ अनूपगढ़ से लेकर ग्वालियर, सीधी, जमशेदपुर और दीघा से होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।वही झारखंड के ऊपर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।इसके असर से आज सोमवार का ओडिशा-झारखंड के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।मानसून से सक्रिय रहने से वर्षा का सिलसिला एक सप्ताह तक बना रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़े.. रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलेगी 2 लाख पेंशन, ये है नियम-पात्रता, जानें पूरी स्कीम

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update ) के अनुसार, आज उड़ीसा के पास बने चक्रवातीय घेरा के कम दबाव के क्षेत्र में बदलकर आगे बढ़ने की संभावना है, ऐसे में ग्वालियर में मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा । यहां छह से सात जुलाई के बीच हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। इंदौर में 4 व 5 जुलाई को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इंदौर में जुलाई और अगस्त माह में वर्षा का स्तर सामान्य के आसपास रहेगा। वही पूर्वी मप्र में वर्षा की गतिविधि ज्यादा होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews