MP Weather: 6 वेदर सिस्टम एक्टिव, 28 से आगे बढ़ेगा मानसून, इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

imd weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  वर्तमान में 6 वेदर सिस्टम एक्टिव है और मानसून के 28–29 जून से आगे बढ़ने के आसार हैं, ऐसे में 28 से पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने के संकेत हैं। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज सोमवार 27 जून 2022 को 10 संभागों में हल्की से मध्यम बारिश और 7 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, वही 7 संभागों में बिजली गिरने और चमकने को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़े.. PM Kisan: किसानों के लिए बड़ी खबर, नियमों में बदलाव! ये दस्तावेज जरूरी, 12वीं किस्त पर ताजा अपडेट

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, आज सोमवार 27 जून 2022 को जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभाग में कुछ स्थानों और रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर और चंबल में कहीं कहीं बारिश के आसार है। वही झाबुआ, धार, इंदौर,रतलाम, उज्जैन, देवास और छिंदवाड़ा जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन संभागों और जिलों में बिजली चमकने-गिरने और 420 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।28 जून के बाद भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast ) के अनुसार, वर्तमान में 6 वेदर सिस्टम एक्टिव है। एक चक्रवात पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में मौजूद है। इस चक्रवात से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा से बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है।वही पूर्वी अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है और दक्षिणी गुजरात से उत्तरी केरल तक अपतटीय द्रोणिका लाइन बनी हुई है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है और इस चक्रवात से लेकर गुजरात, कोंकण तक एक अन्य द्रोणिका लाइन मौजूद है। इसके चलते वातावरण में नमी आ रही है और मप्र में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है।

यह भी पढे.. CG Weather: द्रोणिका का असर, इन जिलों में बा‍रिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, जानें शहरों का हाल

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update ) के अनुसार,20 जून को मानसून ने मप्र के 80 प्रतिशत भाग में प्रवेश कर लिया है, लेकिन ऊर्जा ना मिलने के कारण आगे नहीं बढा है।हालांकि एक दो दिन में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद प्रदेशभर में तेज बारिश की गतिविधियां दिखाई देंगी।28 और 29 जून से पूरे मध्य प्रदेश में आंधी, बारिश, गरज-चमक की गतिविधियों में वृद्धि के साथ मानसून के आगे बढ़ने की संभावना बनी हुई है। वही ग्वालियर अंचल में 28 जून से बादल छाने के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें का दौर शुरू होगा और पिर जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश में तेजी आएगी।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकार्ड

उधर रविवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक छिंदवाड़ा में 106, खंडवा में तीन, जबलपुर में 2.4, मलाजखंड में एक, गुना में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।

Rainfall DT 27.06.2022
(Past 24 hours)
Chindwara 106.2
Jabalpur 8.0
Khandwa 8.0
Khargone 2.6
Malanjkhand 1.4
Umaria 1.2
Narmadapuram 1.2
Guna 0.4

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews