मध्य प्रदेश मौसम: 48 घंटों के लिए गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें शहरों का हाल- IMD का नया अपडेट

अगले 48 घंटों में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से 4 अगस्त से फिर प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। आज शनिवार को 2 दर्जन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। चक्रवातीय परिसंचरण के चलते 5 अगस्त तक प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।अगले 48 घंटों के लिए ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 1 जून से 31 जुलाई तक औसत से 55% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी में औसत से 58% अधिक और पश्चिमी में औसत से 52% अधिक वर्षा हुई है।अब तक औसत 28 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

आज शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

ग्वालियर व चंबल और सागर संभाग के जिलों में तेज बारिश हो सकती है। ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज और मैहर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वर्तमान में सक्रिय है ये मौसम प्रणालियां

वर्तमान में मानसून ट्रफ़ माध्य समुद्र तल पर, श्री गंगानगर, रोहतक, शाहजहाँपुर, गोरखपुर, दरभंगा, शांतिनिकेतन, कैनिंग से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की उत्तर-पूर्वी खाड़ी तक विस्तृत है। ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्रों पर मध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और निकटवर्ती क्षेत्रों पर मध्य समुद्र तल से 9.4 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है, जो ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। हरियाणा और निकटवर्ती क्षेत्रों पर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण मध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

Madhya Pradesh: 1 जून से 1 अगस्त तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश में 1 जून से 31 जुलाई तक दीर्घावधि औसत से 55% अधिक वर्षा हुई है। इसमें पूर्वी मध्य प्रदेशऔसत से 58% अधिक और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 52% अधिक वर्षा हुई है।अब तक औसत 28 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
  • प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। प्रदेश के ग्वालियर, राजगढ़, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मुरैना और श्योपुर में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। यहां सामान्य से 50% तक ज्यादा पानी गिर चुका है।इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, भोपाल, बुरहानपुर, जबलपुर और आगर-मालवा अभी भी कम पानी गिरा है। इंदौर और उज्जैन संभाग में कम ही वर्षा हुई है।

MP Weather Forecast Till 5 August

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews