MP Weather : अगले हफ्ते एक्टिव होगा नया सिस्टम, 15 अगस्त के बाद फिर अच्छी वर्षा के संकेत, आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें IMD का अपडेट

mp weather

MP Weather Alert Today : मजबूत मौसम प्रणालियां सक्रिय ना होने के चलते मध्य प्रदेश के मौसम मे एक बार फिर बदलाव आ गया है, अब अगले एक सप्ताह तक तेज बारिश का दौर थमा रहेगा, तापमान में भी वृद्धि होगी, हालांकि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।मौसम विभाग की मानें तो 14-15 को एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से 15 अगस्त के बाद फिर अच्छी बारिश का दौर देखने को मिलेगा।बता दे कि 1 जून से 6 अगस्त तक ओवरऑल 11% बारिश ज्यादा हो चुकी है।इसमें पूर्वी हिस्से में अभी भी औसत 14% तक बारिश ज्यादा हुई है। पश्चिमी हिस्से में 9% ज्यादा बारिश हो चुकी है।

आज कैसा रहेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी मध्यप्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन पश्चिमी मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग में मौसम खुला रहेगा। भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर में बारिश के आसार नहीं है। इंदौर में गरज चमक के साथ बौछारे हो सकती है । जबलपुर में हल्की बारिश हो सकती है। दिन का तापमान बढ़ेगा। आगामी 14 से 15 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में नई मौसम प्रणाली विकसित होगी, जिससे फिर बारिश का क्रम  शुरू होने की उम्मीद है।

बंगाल की खाड़ी से हवाओं के साथ नमी

  1. वर्तमान में 2 वेदर सिस्टम सक्रिय है। मध्यप्रदेश के उत्तर-पूर्वी भाग में बना कम दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती घेरे के रूप में कमजोर होने के साथ उत्तर प्रदेश से आगे बढ़कर दक्षिण बिहार में पहुंच गया है।  गुजरात में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। मानसून की ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति में है जो पंजाब के अमृतसर, उत्तर प्रदेश के यमुना नगर, बरेली, गोरखपुर से बिहार के पटना, मालदा से पूर्व की ओर मणिपुर तक फैली हुई है।
  2. इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से हवाओं के साथ नमी आ रही है, इसलिए अगले 24 घंटे के दौरान भी ग्वालियर-चंबल संभाग में कुछ स्थानों पर स्थानीय प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन नए सिस्टम के बनते ही फिर 15 अगस्त के बारिश का अगला दौर शुरू हो सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews