MP Weather : फिर बदलेगा मौसम, 48 घंटे बाद सक्रिय होगा स्ट्रॉन्ग सिस्टम, 5 संभागों में तेज बारिश के संकेत, आज 2 दर्जन जिलों में हल्की बारिश, जानें अपडेट

mp weather

MP Weather Alert Today : बंगाल की खाड़ी में नए सिस्टम के बनते ही एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 23-24 सितंबर के बाद 5 संभागों में फिर झमाझम बारिश हो सकती है। आज बुधवार को 4 जिलों में तेज बारिश तो 2 दर्जन जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। आज शहडोल, जबलपुर, रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। वही शुक्रवार से पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश की संभावना है।

48 घंटे बाद सक्रिय होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 22-23 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में नया स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से भोपाल, ग्वालियर, चंबल, रीवा, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। ग्वालियर में 22 सितंबर से वर्षा की संभावना है। वही इंदौर में 22 से 24 सितंबर तक एक बार फिर तेज बारिश होने का अनुमान है। 24 सितंबर के बाद जबलपुर सहित संभाग के जिलों में भी अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज बुधवार को डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में तेज बारिश हो सकती है। वही रायसेन, सीहोर, बैतूल, खंडवा, धार, इंदौर, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिशा के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, ऐसे में एक बार फिर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी।जब कम दबाव का क्षेत्र झारखंड होते हुए आगे बढ़ेगा, जिससे बुधवार-गुरूवार को मौसम में बदलाव आएगा और फिर पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्यम स्तर की बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। वर्तमान में पूर्वी राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का घेरा 7.6 किमी की ऊंचाई बना हुआ है। एक द्रोणिका पूर्वी राजस्थान से अरब सागर तक जा रही है। एक अन्य मानसून द्रोणिका शिवपुरी सीधी से डाल्टनगंज, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है, जिससे बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावनाएं बनेंगी।

रेड जोड में 7 जिले, अब भी कम वर्षा

बता दे कि प्रदेश में अब तक औसत 35.62 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 35.81 होनी चाहिए थी। वर्तमान में प्रदेश में सामान्य बारिश का ओवरऑल आंकड़ा 1% से भी कम है।पूर्वी हिस्से में 5% कम और पश्चिमी हिस्से में 3% अधिक बारिश हुई है।इसमें सतना, अशोकनगर, रीवा और सीधी जिलों में सबसे कम बारिश हुई है। वही भोपाल, गुना, अशोकनगर, दमोह, सतना, रीवा और सीधी जिला अभी भी रेड जोन में है। यहां 23% से 38% तक कम बारिश हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews