मध्य प्रदेश मौसम: मंगलवार को 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 2 दिन के अंदर फिर एक्टिव होगा मानसून

24 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने जा रहे है जिससे प्रदेश में बारिश का अगला दौर शुरू होगा। फिलहाल 2 दिन प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। कहीं कहीं भारी वर्षा भी होने की संभावना है।
MP Weather

मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। अगले 48 घंटों में बारिश की गतिविधियों में फिर वृद्धि होने से मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।।आज मंगलवार को 12 जिलों जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास और सीहोर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, अनुमान है कि यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक वर्षा हो सकती है। अन्य इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।

24 जुलाई को सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम

  • वर्तमान में मानसून द्रोणिका यूपी से होकर गुजर रही है। दक्षिणी उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में हवा की ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी बना हुआ है, जिसके प्रभाव से 24 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जिससे फिर मानसून एक्टिव होगा और झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा।
  • खास करके पूर्वी और दक्षिणी एमपी में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा।बुधवार गुरूवार से पूरे प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। खास करके गुरुवार को डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, सागर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अबतक कहां कितनी हुई है वर्षा

मध्य प्रदेश में अब तक 524 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य बारिश (335.3 मिमी) से 57% ज्यादा है।अच्छी बात ये है कि 3 जिले निवाड़ी, टीकमगढ़ और श्योपुर में जुलाई में ही बारिश का कोटा पूरा गया है। इन जिलों में सामान्य से 15% तक ज्यादा पानी गिर चुका है।हालांकि इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बुरहानपुर और आगर-मालवा ने चिंता बढ़ा रखी है, क्योंकि यहां अबतक 10 इंच से भी कम पानी गिरा है।

MP Weather Forecast till 25 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews