MP Weather: फिर बदलेगा मौसम, 24 घंटे में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बढ़ेगी ठंड-कोहरा, बारिश के संकेत, पढ़े पूर्वानुमान

UP Weather,

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 24 घंटे बाद एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा और रात के तापमान में गिरावट आएगी। वही 6 नवंबर के बाद ठंड में इजाफा होगा। एमपी मौसम विभाग की मानें तो नवंबर में अधिकतम 25-30 डिग्री और न्यूनतम 12-18 डिग्री के बीच रहेगा।वही आने वाले दिनों 2 नए सिस्टम बनने के संकेत मिले है, जिसके कारण ग्वालियर-चंबल और भोपाल-इंदौर में बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े..UP Weather: पश्चिमी विभाग का प्रभाव, बढ़ेगी गुलाबी ठंड, बादल-बूंदाबांदी के भी संकेत, जानें विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के मुताबिक, अगले हफ्ते 2 सिस्टम बनने के संकेत मिले है, इसके असर से 8 नवंबर को प्रदेश के ग्वालियर-चंबल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इंदौर-भोपाल में भी बादल छा सकते हैं। 8 नवंबर को यह सिस्टम पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगा, जिससे ग्वालियर बारिश होने की संभावना है। इंदौर और भोपाल में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।आठ नवंबर के बाद उत्तर की हवा चलने पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मूकश्मीर पर ट्रफ के रूप में बना है, जिसके कारण मध्य प्रदेश के मौसम पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है और मौसम शुष्क बना हुआ है।  3 नवंबर से रात के तापमान में इजाफा और इसके आगे बढ़ने के बाद 7 नवंबर से तापमान गिरेगा। मध्य प्रदेश में सात-आठ अक्टूबर से कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़े..MP: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 5 शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित, प्रभारी दरोगा पर भी गिरी गाज

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, इंदौर एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा । मध्यप्रदेश में सबसे कम 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रायसेन में दर्ज किया गया। शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। चार नवंबर तक मौसम के यूं ही बने रहने के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews