MP Weather : 29 दिसंबर से फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, छा सकते है बादल, शीतलहर के आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

UP Weather,

MP Weather Update Today : वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है और हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है, जिसके चलते मौसम में बदलाव नजर आने लगा है।  पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।   एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) के मुताबिक, 28 दिसंबर तक मौसम के मिजाज ऐसे ही बने रहने वाले है।इस दौरान कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है। 29 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने से तापमान बढ़ोतरी हो सकती है, इसके जाने के बाद पारा गिरेगा और नए साल में ठंड अपना असर दिखाएगी।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather update) के अनुसार आज सोमवार बादल छा सकते है और एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने पर उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश होगी और इसके आगे बढ़ने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। 27 दिसंबर से तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी, इसके बाद 31 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। 28 दिसंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

29 दिसंबर को एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

एमपी मौसम विभाग (MP Weather forecast) के अनुसार, अफगानिस्तान में बना पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार 29 दिसंबर को उत्तर भारत में पहुंचेगा। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के होने से पारा गिरेगा और शीतलहर का असर दिखाई देगा। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होकर उत्तर भारत में प्रवेश करते ही पारे में गिरावट आएगी और ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहने की संभावना है।

27 से होगा तापमान में बदलाव

एमपी मौसम विभाग (MP Weather next week update) के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी हवाओं के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में सक्रिय है और 28 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में जहां बर्फबारी और उत्तर व मध्य भारत में हवाओं की दिशा बदलते ही 27 से 31 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और ठंड बढेगी। जनवरी की शुरुआत तेज ठंड और शीतलहर के साथ हो सकती है। 27 दिसंबर से इंदौर और ग्वालियर के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews