MP Weather : मानसून की विदाई शुरु, आज 5 जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने की संभावना

mp weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वातावरण मे नमी की कमी के चलते मध्यप्रदेश (MP Weather Today) का मौसम धीरे धीरे बदलने लगा है और ग्वालियर-चंबल समेत कई जिलों से मानसून की विदाई का सिलसिला भी शुरु हो गया है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) की मानें तो 3-4 दिन के अंदर मानसून की सभी जिलों से विदाई हो जाएगी, वही आज शनिवार 9 अक्टूबर 2021 को 5 जिलों में बारिश की संभावना है और 5 जिलों में बिजली गिरने और चमकने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. त्यौहारों से पहले 23 लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत, पेंशन पेमेंट में मिलेगा लाभ

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, आज शनिवार को छिंदवाड़ा, बैतूल, खरगोन, बड़वानी और धार में बारिश (Rain) या गरज चमक के साथ बौछार की संभावना है। वही इन 5 जिलों में बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही अन्य जिले शुष्क रहेंगे।पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक छिंदवाड़ा में 3.8, धार में 1.2, पचमढ़ी में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई।बंगाल की खाड़ी में रविवार को एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, जिसके चलते 15 अक्टूबर तक इंदौर, भोपाल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान (MP Weather Update) है कि   हवाओं का रुख बार बार बदलने लगा है। ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर कलां और नीमच जिलों से 8 अक्टूबर 2021 को मॉनसून की विदाई हो गई है, जो कि समान्य तिथि 30 सितंबर 2021 से 8 दिन विलम्ब है। वही भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, मंदसौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार, इंदौर, आगर, देवास, शाजापुर, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी जिलों तथा सागर, रीवा, भोपाल और शहडोल संभागों के जिलों से आज मॉनसून की विदाई 09 अक्टूबर 2021 हुई है, जो कि समान्य तिथि 05 अक्टूबर से 4 दिन देरी है।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी: दिवाली से पहले कर्मचारियों को 21000 का बोनस, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

मौसम विभाग  के अनुसार (MP Weather Report) अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, कर्नाटक और केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।वही चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र दक्षिण महाराष्ट्र और कर्नाटक तट के पास पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना होने के कारण 4-5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल और माहे में भी भारी बारिश की संभावना है।वही 10-12अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews