MP Weather : कई वेदर सिस्टम सक्रिय, 25 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट, डैम के 2 गेट खोले, पढ़े IMD का ताजा अपडेट

CG Weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में वातावरण में नमी और चक्रवात के प्रभाव के चलते बारिश का दौर जारी है। गुरूवार रात तेज बारिश के चलते एक बार फिर नदी नाले उफान पर आ गए है, वही बैतूल जिले के मुलताई ब्लॉक के सिलादेही गांव डैम फूट गया है तो पारसडोह डैम के दो गेट को दो मीटर तक खोल दिया गया है। आज शुक्रवार को 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, मौसम विभाग ने अगस्त में भी प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। वर्तमान में ओडिशा और आंध्रा पोस्ट के ऊपर कम दवाब का क्षेत्र है। अगले दो-तीन दिन तक बारिश होगी।

25 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।  पूर्वी हिस्से में अगले 2 से 3 दिन तक मानसूनी सिस्टम एक्टिव रहेगा, जिसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी हिस्से में भी बारिश का दौर चलेगा। ग्वालियर, चंबल, शहडोल, जबलपुर, रीवा और सागर संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।  पश्चिमी मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग में हल्की बारिश होगी। इसके बाद बारिश पर ब्रेक लगेगा, फिर 5 अगस्त से प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में ओडिशा और आंध्रा पोस्ट के ऊपर कम दवाब का क्षेत्र है। अगले दो-तीन दिन तक बारिश होगी। शुक्रवार-शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, उज्जैन, शहडोल संभाग के जिलों के अलावा गुना, शिवपुरी, सागर एवं दमोह जिले में कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।  अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जबलपुर, नरसिंहपुर सहित संभाग के कुछ जिलों में बादलों की तेज गर्जना, बिजली की चमक के साथ मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है। कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर होकर बंगाल की तरफ जाने और मानसून द्रोणिका के भी ऊपर बढ़ने से रविवार से प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कमी आएगी। 3 से 4 अगस्त तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद तेज बारिश का दौर फिर से शुरू होगा।

इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

  1. डिंडोरी और मंडला में अति भारी बारिश का अलर्ट है।
  2. विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, मंदसौर, गुना, शिवपुरी, भिंड, दतिया, श्योपुरकलां, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज बारिश हो सकती है।
  3. हल्की बारिश : भोपाल, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना और शहडोल जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

वर्तमान में एक साथ कई सिस्टम सक्रिय

  1. वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के उत्तरी तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
  2. हरियाणा और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
  3. अतिरिक्त मानसून द्रोणिका बीकानेर, कोटा, ग्वालियर, सतना, छत्तीसगढ़, से ओडिशा में बने कम दबाव के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।
  4.  मानसून द्रोणिका के लगातार प्रदेश में बने रहने से बंगाल की खाड़ी से नमी मिल रही है।
  5. हरियाणा एवं उसके आसपास चक्रवात बना रहने से अरब सागर से भी नमी आ रही है।
  6. एक चक्रवाती घेरा उत्तरी पश्चिमी मप्र व पूर्वी राजस्थान से जुड़े इलाकों ऊंचाई तक बना हुआ है।
  7. गुजरात के कच्छ में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। मानसून द्रोणिका वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्रा तट एवं उससे लगे दक्षिणी ओडिशा पर अति कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews