MP Weather : मानसून का असर, आज 37 जिलों में वर्षा, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी, जानें अपडेट

up WEATHER

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में अगस्त के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। ट्रफ लाइन और कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले तीन दिन तक बारिश का असर रहेगा। आज जबलपुर, दमोह, छतरपुर, सतना, रीवा, पन्ना, कटनी, अनूपपुर, मंडला, शहडोल और उमरिया में तेज बारिश और बिजली भी गिरने की चेतावनी जारी की गई है, बाकी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।वही सागर, शहडोल और रीवा संभाग के जिलों में तेज बारिश भी हो सकती है।दो दिन बाद पूरे प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में काफी कमी आने की संभावना है।

कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय, 4 संभागों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में कोई मजबूत सिस्टम एक्टिव नहीं है लेकिन बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे अवदाब क्षेत्र में तब्दील हो गया हैं। इसका असर प्रदेश में पूर्वी व उत्तरी हिस्से में ज्यादा रहेगा।लेकिन इंदौर में अगस्त का पहले सप्ताह व आखिरी सप्ताह में कम वर्षा होगी। वहीं दूसरे व तीसरे सप्ताह में वर्षा का स्तर सामान्य रहेगा। वही मानसून द्रोणिका भी अपनी सामान्य स्थिति से ऊपर चली गई है। बंगाल की खाड़ी में बनी मौसम प्रणाली के असर से बुधवार-गुरुवार को जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है।वही पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। शेष संभागों के जिलों में आंशिक बादल बने रह सकते हैं।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज बारिश।
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपु, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला और बालाघाट मध्यम से हल्की।
  • रीवा, सीधी, सिंगरौली जिलों में भारी से अतिभारी भारी के लिए ऑरेंज अलर्ट।
  • नर्मदापुरम संभाग के जिलों के साथ-साथ उमरिया, सिवनी, कटनी, सागर, बालाघाट, शहडोल, डिंडोरी,टीकमगढ़, अशोकनगर और शिवपुरी जिलों में यलो अलर्ट।
  • पन्ना, छतरपुर और सतना जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने के आसार।
  • नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, सागर और रीवा संभाग के जिलों के साथ साथ गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर में भी बारिश की संभावना
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews