MP Weather : शनिवार के बाद फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड, जानें जिलों का हाल, पढ़े IMD पूर्वानुमान

UP Weather,

MP Weather Update Today : चक्रवाती तूफान के आगे बढ़ते ही मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो गया है। हवाओं का रूख एक बार फिर उत्तरी हो गया है, जिसके चलते सर्दी का अहसास होने लगा है, शुक्रवार को ग्वालियर प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा है। मप्र मौसम विभाग (MP Meteorological Department) की मानें तो 18 दिसंबर के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आएगा और पारे के गिरते ही ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगी।आज इंदौर में बादल छाए रह सकते है । दिसंबर के अंतिम दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है।

3-4 दिनों बाद बदलेगा मौसम

मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में जम्मू-कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा का असर देखने को मिल रहा है। अब दो-तीन दिन बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा और गुलाबी ठंड का दौर शुुरु होगा। 18 दिसंबर शनिवार के बाद तापमान के गिरते ही उत्तरी हवाएं आना शुरू हो जाएंगी और ठंड बढ़ने लगेगी। इंदौर में आज शनिवार को तापमान में गिरावट के साथ हल्के बादल छाए रहेंगे।3-4 दिनों बाद ठंड का अहसास होने लगेगा। अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।  वही मालवा निमाड़ में बादल छाए रहेंगे, कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

ग्वालियर-चंबल संभाग में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम या पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, लेकिन पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में शीतलहर के आसार हैं, जिसका असर मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग पर देखने को मिलेगा। यहां पर न्यूनतम तापमान में गिरवाट की संभावना है। 18 दिसंबर को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। उत्तरी हवा और मजबूत होगी। क्षोभमंडल के तक इसका प्रभाव हो सकता है।जबलपुर में आने वाले दिनों में तापमान के गिरते ही 20 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड महसूस होने लगेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews