MP Weather Update : 24 घंटे बाद फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, छाए रहेंगे बादल, ग्वालियर चंबल में बूंदाबांदी के आसार, जानें आज कैसा रहेगा वेदर

MP weather

MP Weather Alert Today : फरवरी के पहले सप्ताह में एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बदल गया है और नमी आने लगी है और बादल छा रहे है। शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे है, जिससे 4-5 फरवरी को ग्वालियर चंबल में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है।इस वजह से अभी पांच-छह दिन तक रात में हल्की ठंड भी बनी रहने के आसार हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,आज शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों के मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, हालांकि चंबल संभाग के जिलों के साथ ही छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर और दतिया जिला में कहीं-कहीं हल्का से लेकर मध्य कोहरा छाया रह सकता है। यहां दृश्यता 200 से 800 मीटर के बीच रहेगी। 15 फरवरी के बाद मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। वहीं पहले और दूसरे सप्ताह में गुलाबी ठंड जारी रहेगी।तीसरे और चौथे सप्ताह से गर्मी का असर दिखाई देगा, इस दौरान रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की भी संभावना है।

ग्वालियर चंबल में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 3 फरवरी से उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के संकेत है, ऐसे में 2 दिन बाद ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से  उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश देखने को मिल सकती है।वही पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से 4-5 फरवरी से फिर रात के तापमान में कमी आएगी, इस दौरान कोहरे के साथ बादल छाए रह सकते है। 6-7 फरवरी के बाद तापमान गिरने और ठंड बढ़ने के साथ शीतलहर चलने की भी संभावना है।

क्या कहता है मध्य प्रदेश मौसम विभाग

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य से लेकर राजस्थान तक एक प्रेरित चक्रवात बन गया है।इसके अलावा उत्तर भारत से लेकर मध्य प्रदेश तक लगभग 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिमी जेट स्ट्रीम अभी भी बना हुआ है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय इन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है और नमी आने से बादल छा गए हैं। तीन फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है, जिससे ग्वालियर चंबल संभाग में बारिश के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews