MP Weather : जारी रहेगा बारिश का दौर, 10 संभागों में गरज-चमक के साथ बूंदाबादी के आसार

IMD weather update

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बंगाल की खाड़ी (bay of bengal) में उठे चक्रवाती तूफान (cyclone) सहित अरब सागर से मिलने वाली नमी के कारण MP weather सहित देश भर के कई हिस्सों में जोरदार बारिश (rain) का माहौल देखा जा रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश (MP Weather) में एक बार फिर से बारिश का दौर जारी रहेगा। एक साथ दो वेदर सिस्टम (weather system) एक्टिव होने की वजह से प्रदेश में बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है।

इसके अलावा MP weather प्रदेश के कई भागों में तेज बौछार पड़ने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो आज गुरुवार को प्रदेश के बालाघाट, सिंगरौली, सागर, नरसिंहपुर, डिंडोरी, उमरिया, दमोह, अशोकनगर गुना और विदिशा में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 10 संभागों में बिजली गिरने से चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की माने तो आज गुरुवार 30 सितंबर को प्रदेश के रीवा सागर शहडोल जबलपुर ग्वालियर चंबल भोपाल होशंगाबाद उज्जैन और इंदौर संभाग में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा बालाघाट सिंगरौली से सागर से नरसिंहपुर डिंडोरी उमरिया अशोकनगर गुना और विदिशा जिले में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

Read More: MP में फिर बढ़े केस, एक्टिव केस 125, इन जिलों में मिले सबसे ज्यादा मामले, नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

बता दें कि इससे पहले इंदौर संभाग के जिलों के कुछ आसान से ही इस रीवा जबलपुर सागर होशंगाबाद भोपाल और उज्जैन चंबल ग्वालियर संभाग में कहीं-कहीं बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश के डिंडोरी, बिछिया, ग्यारसपुर रामा, निवाली, बड़वानी, बड़ौदा, गंधवानी, मऊ, नरवर, कटनी सारंगपुर, छतरपुर में 1 सेंटीमीटर से लेकर 4 सेंटीमीटर तक की बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग की माने तो एक अध्यापक क्षेत्र सौराष्ट्रम से लगे अरब सागर पर बना हुआ है। एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र झारखंड के पश्चिमी तट पर निर्मित हुआ है। इन दोनों सिस्टम के बीच से एक ट्रक हवा के ऊपरी भाग का चक्रवात मध्य प्रदेश की तरफ निर्मित हुआ है। जिसे 3 वेदर सिस्टम एक्टिव होने की वजह से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी देखने को मिल रही है। जिससे मध्यप्रदेश में बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा अरब सागर के पास बने सिस्टम से इंदौर, उज्जैन, संभाग में बारिश की संभावना बनी रहेगी जबकि झारखंड के पास बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र से रीवा शहडोल से बारिश के आसार जताए गए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews