
MP Weather Alert Today : बंगाल की खाड़ी से उठे सिस्टम से मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, यही कारण है कि पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में पचमढ़ी, नर्मदापुरम, इंदौर, बैतूल समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई, वही अन्य जिलों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बरगी, तवा, ओंकारेश्वर, इंदिरा सागर, यशवंत सागर, सतपुड़ा, माचागोरा, पारसडोह, गंभीर, शिप्रा बांध के गेट खोल दिए गए है। एमपी मौसम विभाग ने आज 40 से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।वही 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
क्या कहता हैै मौसम विभाग का पूर्वानुमान
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में उत्तरी बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती ओडिशा तट के आसपास से लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) एक्टिव है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी है। मानसून ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इन सभी मौसम प्रणालियों के चलते प्रदेश में अच्छी बारिश का दौर बना हुआ है,ऐसे में प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी 25 सितंबर तक रह सकती है।एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 18 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक और चक्रवात बनने जा रहा है, जिससे बारिश का दौर सितंबर अंत तक जारी रह सकता है।
इंदौर में अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
भारी बारिश को देखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम के आला अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र के संपर्क में रहे। इसके साथ ही नगर निगम ने विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए हैं।
मोबाईल- 93295 55202
टेलीफोन- 0731 253 5555, 0731 4030100
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- आज शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, सागर संभाग के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अति भारी बारिश भी हो सकती है।रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं।
- येलो अलर्ट- रायसेन, भोपाल, राजगढ़, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में मध्यम से भारी बारिश।
ऑरेंज अलर्ट- सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल,शाजापुर, आगर , नीमच में भारी से अति भारी, वज्रपात।
रेड अलर्ट-हरदा, बुरहानपुर, खंडवा,बड़वानी, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास और मंदसौर में अत्यधिक वर्षा और वज्रपात। - हाई रेड अलर्ट-अलीराजपुर, झाबुआ और खरगोन में अत्यधिक भारी वर्षा, विशेष के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से भी अधिक।
वर्तमान में सक्रिय है ये मौसम प्रणालियां
- उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में पूर्वी मप्र पर सक्रिय है।
- मानसून द्रोणिका दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान से लेकर कम दबाव के क्षेत्र से होकर उत्तरी ओडिशा तट तक जा रही है।
- एक अन्य द्रोणिका भी बीकानेर, कोटा से पूर्वी मप्र पर बने कम दबाव के क्षेत्र से होकर संबलपुर, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
- द्रोणिका दक्षिणी कोंकण से कम दबाव के क्षेत्र से होकर मध्य महाराष्ट्र तक बनी हुई है।
- दक्षिणी हरियाणा में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
- बता दे कि मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के बावजूद अब भी करीब 10% बारिश का आंकड़ा कम है प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 6% कम और पश्चिमी हिस्से में औसत से 14% कम बारिश हुई है। वही 17 जिले अब भी रेड जोन में चल रहे है।




[dgv_vimeo_video id=”865107158″]
आगामी 24 घंटे में भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत सभी अधिकारी कर्मचारी सतर्क रहें। निचले इलाकों का निरंतर निरीक्षण करते रहें। आवश्यकता पड़ने पर निचले इलाकों के रहवासियों को राहत केंद्रों में भी शिफ्ट किया जाए। राहत केंद्रो पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं रहे इसका विशेष ध्यान रखें। pic.twitter.com/Sp47KHWtaj
— Collector Narmadapuram (@dmhoshangabad) September 16, 2023
विगत 15 सितम्बर से जिले में लगातार भारी वर्षा हो रही है। इस कारण से जिले के अनेक इलाकों में पानी भरने की स्थिति और कई क्षेत्र डूब की स्थिति में आ गये हैं। जिले के सभी घाटों पर शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ चुका है। साथ ही गंभीर डेम के पांच गेट कुल 14 मीटर तक खोले जा चुके हैं।
— JD Jansampark Ujjain (@jd_ujjain) September 16, 2023
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

