MP Weather : मानसून की गतिविधियां बढ़ी, आज 40 जिलों में वर्षा-बिजली के आसार, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले हफ्ते फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम

mp weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही फिर बारिश का दौर चल पड़ा है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश दर्ज की गई । वही आज बुधवार को भी 16 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें नर्मदापुरम, बालाघाट, हरदा और बुरहानपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन में हल्की बारिश के आसार हैं। आज बुधवार को पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। विशेषकर भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।

12 सितंबर को एक्टिव होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर-चंबल संभाग में भी 5 से 7 सितंबर से हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जिसका असर 12 सितंबर तक रहने की संभावना है। वही बुधवार से शहडोल, रीवा, सागर, जबलपुर संभाग के जिलों में वर्षा में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा 7 -8 तारीख को हल्की से तेज बारिश और 8 तारीख से 13 तारीख तक तेज बारिश होने और 14 तारीख से 18 तारीख तक भी गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।वही 12 सितंबर को भी बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का घेरा बनेगा, जिससे बारिश की गतिविधिया तेज होने की उम्मीद है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से साइक्लोनिक सर्कुेलेशन और लो प्रेशर एरिया एक्टिव है जो 24 घंटे में छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा, जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।इससे प्रदेश के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश होने का अनुमान है।इसके बाद 10 से 12 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी से एक और सिस्टम एक्टिव होगा। इससे पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। प्रदेश में 18 से 20 सितंबर तक बारिश की एक्टिविटी रहेगी।जबलपुर सहित संभाग के जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। जबलपुर में आठ सितंबर को मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। वहीं नौ सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आज बुधवार को भोपाल, इंदौर, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, निवाड़ी, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, विदिशा, राजगढ़, खरगोन, बड़वानी, धार, देवास, शाजापुर और आगर-मालवा में हल्की ।
जबलपुर, सतना, रीवा, शहडोल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, रायसेन, सीहोर, बैतूल और खंडवा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। वही नर्मदापुरम, बालाघाट, हरदा और बुरहानपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews