MP Weather :अगले हफ्ते सक्रिय होगा नया सिस्टम, 17 अगस्त के बाद वर्षा के संकेत, आज उज्जैन-भोपाल समेत इन जिलों में बूंदाबांदी, जानें IMD अपडेट

mp weather

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश में 15 अगस्त के बाद मौसम बदल सकता है और अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। फिलहाल अगले एक हफ्ते तक तेज बारिश के आसार नहीं हैं, हालांकि हल्की बूंदाबांदी का दौर चलता रहेगा। एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 18 अगस्त के बाद सिस्टम एक्टिव हो सकता है। गुजरात में चक्रवाती हवाओं का घेरा होने से मालवा-निमाड़ यानी इंदौर-उज्जैन में इसका असर देखने को मिलेगा। बाकी जगह हल्की बूंदाबांदी होगी।

आज इन जिलों में बूंदाबांदी

एमपी मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले 24 घंटे में कहीं भी तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है, लेकिन भोपाल, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर, नर्मदापुरम समेत कई शहरों में मौसम बदला बदला सा रहेगा। भोपाल में कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इंदौर , उज्जैन और जबलपुर में बादल छाए रहेंगे लेकिन जबलपुर उज्जैन में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शनिवार को प्रदेश में नर्मदापुरम, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, बालाघाट, सीहोर व भोपाल में हल्की वर्षा होने की संभावना हैं। इंदौर संभाग में बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में सागर, ग्वालियर, चम्बल, रीवा संभाग शुष्क रहेगा।

अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में मानसून सक्रिय हो रहा है।मानसून की अक्षीय रेखा दक्षिण की ओर है जो अमृतसर, नजीराबाद, कानपुर, दरभंगा, जलपाईगुड़ी से दक्षिण-पूर्व की ओर मिजोरम तक जा रही है। राजस्थान के पश्चिमी भाग और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग चक्रवात बने हुए हैं, लेकिन इनका असर ग्वालियर-चंबल संभाग में नहीं है, लेकिन 15 से 16 अगस्त के आसपास मानसून की अक्षीय रेखा उत्तर की ओर आएगी और बंगाल की खाड़ी में भी नया सिस्टम सक्रिय होगा। इसके बाद ही बारिश की उम्मीद की जा सकती है।

जानिए अगस्त तक कहां कितनी हुई बारिश 

  • पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 4% अधिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 2% कम
  • प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश नरसिंहपुर ।35 इंच से ज्यादा ।
  • सिवनी-मंडला में 32 इंच से ज्यादा बारिश ।
  • इंदौर, जबलपुर, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम और रायसेन में 28 इंच से अधिक बारिश ।
  • बालाघाट, कटनी, निवाड़ी, पन्ना, उमरिया, बैतूल, भिंड, देवास, हरदा, रतलाम, सीहोर और विदिशा में बारिश का आंकड़ा 24 इंच के पार ।
  • सतना, अशोकनगर, बड़वानी, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर और मुरैना में कम बारिश ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews