Hindi News

मध्य प्रदेश वेदर अलर्ट: आज 40 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव होने के चलते प्रदेश में 3 दिन मौसम का मिजाज यूही रहने वाला है। 3 दिन प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मध्य प्रदेश वेदर अलर्ट: आज 40 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

MP Weather Alert: 13 मई तक मौसम का मिजाज यूही सुहाना बना रहेगा और गर्मी से राहत रहेगी।पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवात के असर से आज शनिवार को प्रदेश के 40 जिलों में मौसम बदला रहने का अनुमान है।इस दौरान तेज आंधी, हल्की से मध्यम बारिश और मेघगर्जन की संभावना है।  40-60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

10 मई को वेस्टर्न मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी, लेकिन सेंट्रल और साउथ एमपी में इसका असर बरकरार रहेगा। 11-12 मई बादल बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।12-13 मई के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भिंड, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मंडला, बालाघाट, सिवनी, कटनी में बारिश- बिजली और तेज हवा चलने की चेतावनी।

13 मई तक मध्य प्रदेश में बादल बारिश का दौर

  • 10 मई शनिवार : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भिंड, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मंडला, बालाघाट, सिवनी, कटनी में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी ।
  • 11 मई रविवार : इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, आगर-मालवा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में आंधी, बारिश और बिजली ।
  • 12 मई सोमवार: इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, कटनी, सागर, दमोह, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच, मंदसौर में हल्की बारिश और आंधी ।
  • 13 मई मंगलवार : भोपाल, विदिशा, रायसेन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी व बारिश ।

एक साथ कई मौसम प्रणालियां है सक्रिय

वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है, इस चक्रवात से लेकर गुजरात से अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पास द्रोणिका और एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है, जिसके असर से अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से निरंतर नमी आ रही है ।आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews