
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक भले ही जून में होगी लेकिन अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल बुधवार तक मौसम क मिजाज यूही बना रहेगा। आज रविवार को 26 शहरों में आंधी बादल और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि 9 जिलों में रातें गर्म रहेंगी।
इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। सीधी उमरिया में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रह सकता है। प्रदेश में सर्वाधिक गर्म स्थान खजुराहो रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई।
18 मई को इन जिलों में बारिश आंधी व हीटवेव
- रविवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, गुना, अशोकनगर में हीट वेव यानी, गर्म हवाएं चल सकती है।
- सीधी और उमरिया में रातें गर्म और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रह सकता है।
- झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश, तेज आंधी चल सकती है।
MP: रविवार से बुधवार तक कैसा रहेगा मौसम
- 18 मई रविवार: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी,टीकमगढ़, छतरपुर, गुना, अशोकनगर में हीटवेव। सीधी उमरिया में रातें गर्म । झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश/तेज आंधी।
- 19 मई सोमवार: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़ छतरपुर में हीटवेव । भोपाल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, हरदा, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, राजगढ़, आगर-मालवा, इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम में तेज आंधी और बारिश ।
- 20 मई मंगलवार: निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में हीटवेव। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश ।
- 21 मई बुधवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर नर्मदापुरम, ग्वालियर संभाग में बारिश और आंधी ।शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, गुना, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच में मौसम साफ ।
चक्रवात का प्रभाव, 21 मई तक बारिश का दौर
- वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी यूपी और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से पूर्वी यूपी, झारखंड, पश्चिमी बंगाल के गांगेय क्षेत्र से होते हुए बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है।दक्षिणी गुजरात, उत्तरी कोंकण और उससे लगे क्षेत्र में सिस्टम बन रहा है। अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और अरब सागर में कर्नाटक तट पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है।
- अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से रविवार-सोमवार को नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि तापमान में उतार चढ़ाव का सिलसिला बना रहेगा। विशेषकर ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में हीटवेव का प्रभाव रहेगा।
MP Weather Report

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

