MP Weather : जल्द एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, छाएंगे बादल, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड-कोहरा, जानें IMD पूर्वानुमान

imd weather

UP Weather Update Today

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश के मौसम में आज गुरूवार से बदलाव देखने को मिल सकता है। क्रिसमस से पहले प्रदेश में कहीं कहीं बादल छा सकते है और तापमान में गिरावट आएगी। एमपी मौसम विभाग  (MP Meteorological Department) के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवाओं का रूख पश्चिमी व उत्तरी पश्चिमी होने लगा है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। जैसे ही उत्तर भारत के पहाड़ों पर तेज बर्फबारी होगी, वैसे ही मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Today) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवातीय समीकरणों के चलते आज 22 दिसंबर से मौसम में आंशिक बदलाव के साथ-साथ कहीं-कहीं बादल छाने के आसार है। आज गुरूवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने की संभावना है, शुक्रवार 23 दिसंबर से रात के तापमान गिरावट हो सकती है। 25 दिसंबर तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसके बाद नए साल में मौसम बदलेगा और कहीं कहीं बारिश हो सकती है।

अगले हफ्ते से बढ़ेगी ठंड

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, 25 दिसंबर के बाद इंदौर में ठंड का असर दिखाई देगा और पारा 2 से 3 डिग्री नीचे गिरेगा। हालांकि घने कोहरे और शीतललहर के आसार कम है। ग्वालियर में अगले 24 घंटे में तापमान स्थिर रहेंगे और हल्का कोहरा भी छा सकता है।नमी बढ़ने पर कोहरे में तेजी आएगी। अशोकनगर में दिसंबर महीने के आखिरी दिनों तक तेजी से ठंड पड़ने लगेगी और पाला पड़ने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद जनवरी-फरवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है।

25 को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

एमपी मौसम विभाग (MP Weather next week update) के अनुसार, उत्तर–पश्चिमी मध्य प्रदेश पर एक कमजोर प्रति चक्रवात बना हुआ है, इससे हवाओं का रुख बार–बार बदलने लगा है और तापमान में भी बदलाव हो रहा है। आने वालों दिनों में उत्तरी हवाओं में ठंड का अहसास और बढ़ेगा। उत्तर भारत के पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से नए साल न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री तक आ सकता है। 25 दिसंबर को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है, जिसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश होगी और इसके आगे बढ़ने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews