मध्य प्रदेश वेदर : आज शुक्रवार को 12 जिलों में बादल-भारी बारिश की चेतावनी, 37 शहरों में येलो अलर्ट, वज्रपात-तेज हवा, पढ़े IMD का नया अपडेट

साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है, जिसके चलते मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला बना हुआ है।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

मानसून ने पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर लिया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार मिल रही नमी के कारण मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज शुक्रवार को 2 जिलों में अति भारी का अलर्ट जारी किया गया है, यहां 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिर सकता है।

10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में गुरुवार को  भोपाल, खंडवा, रायसेन, धार, विदिशा, रतलाम, मंदसौर, बैतूल, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, उज्जैन, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर, छतरपुर, सतना, सिवनी, उमरिया, बालाघाट जिलों में बारिश हुई। इंदौर में सबसे ज्यादा पौने 2 इंच, जबलपुर में 1.7 इंच और सागर, रतलाम-छिंदवाड़ा में सवा इंच बारिश हुई।

कम दबाव का क्षेत्र और द्रोणिका का असर

वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र और ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र पर बना हुआ है जिसके झारखंड से छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी अरब सागर से लेकर बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है। यह दक्षिणी गुजरात, एमपी, छत्तीसगढ़ से होकर जा रही है। उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार मिल रही नमी के कारण मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में बारिश का सिलसिला बना हुआ है, जो एक हफ्ते तक जारी रहेगा।

MP Weather : 30 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

शुक्रवार 27 जून : झाबुआ-अलीराजपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट। राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, सिवनी, उमरिया, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश ।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट ।

शनिवार 28 जून : भिंड, मुरैना, दमोह, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश । अन्य जिलों में आंधी-बारिश का दौर।

रविवार 29 जून : रीवा, मऊगंज, सीधी, दतिया और भिंड में भारी बारिश ।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट।

सोमवार 30 जून : दमोह, पन्ना और कटनी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।श्योपुर, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, सतना, जबलपुर और उमरिया में भारी बारिश । अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews