MP Weather Alert : अचानक बदला मौसम, बादलों की आवाजाही, आज 3 संभागों और 7 जिलों गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी, जानें अपडेट

MP Weather

MP Weather Alert Today : हवाओं का रुख बदलने से मध्य प्रदेश का मौसम भी बदल गया है। दिन रात के तापमान में गिरावट के साथ कई जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बादल छाए रहे और शीतलहर चली। आज सुबह बालाघाट, अनुपपुर, छिंदवाड़ा ,डिंडौरी और शहडोल में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। आज रविवार को जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग में बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने 11 से 14 फरवरी के बीच बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है।

14 फरवरी के बाद फिर होगी ठंड की वापसी

MP मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिणी गुजरात के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है और हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण रात में ठिठुरन बनी हुई है और ट्रफ लाइन भी गुजर रही है, जिससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और बादल छाने के साथ बारिश हो रही है। 14-15 फरवरी को बारिश का दौर खत्म होने के बाद एक बार फिर ठंड की वापसी होगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

आज कहां कहां होगी बारिश

  • जबलपुर, नर्मदापुरम और शहडोल संभाग के जिलों में बूंदाबांदी ।
  • बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी ,बालाघाट में तेज हवा और हल्की बारिश ।
  • मंडला में बिजली गिरने चमकने/ हल्की बारिश
  • जबलपुर, अनुपपुर/अमरकंटक और डिंडोरी में हल्की बारिश

11 से 14 फरवरी तक 6 संभागों में बारिश-ओलावृष्टि

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 11 से 14 फरवरी के बीच जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, शहडोल, सागर और रीवा संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि के भी आसार है। आज रविवार को जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बारिश के आसार है। सोमवार को सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग समेत विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल रायसेन तो 13 फरवरी को बैतूल, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा ,जबलपुर और शहडोल जिले में आंधी और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews