MP Weather Update : 2 दिन तक छाए रहेंगे बादल, आज एक दर्जन जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, पढ़े IMD का पूर्वानुमान

MP Weather

MP Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के प्रभाव के चलते आज शनिवार को भोपाल-इंदौर समेत 10 जिलों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किमी की रफ्तार से हवा भी चल सकती है, वही तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा । इधर, मार्च में 4 बार बदले मौसम और ओले-बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। इस बैमौसम बारिश से सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचना का अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश-आंधी के आसार 

MP मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश में नमी आ रही है, जिसके चलते बादल छाए हुए है और हल्की बारिश हो रही है। आज शनिवार को जबलपुर, सागर, दमोह, पन्ना, डिंडोरी, उमरिया, सतना, रीवा, मऊगंज और मैहर जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है। सागर और रीवा संभागों के जिलों में भी गरज चमक के साथ बौछारें के साथ ओले गिरने की संभावना है। फिलहाल सोमवार तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।

क्या सकता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में व्यवस्थित है और एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमी एमपी के ऊपर सक्रिय है जो पूर्वी एमपी को भी प्रभावित कर रहा है।राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात  और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है।  मध्य से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है, इसके असर से वातावरण में नमी आ रही है और बारिश हो रहे है और ओले गिर रहे है।
  • इसके असर से अगले 24 घंटे में जबलपुर, सागर, भोपाल, ग्वालियर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।इसके बाद अप्रैल में तापमान बढ़ेगा और गर्मी का असर भी तेज होगा। धूल भरी आंधी के साथ लू चल सकती है। मई और जून में भी गर्मी का असर रहेगा।

शनिवार-रविवार को इन जिलों में बारिश के आसार

  • आज 30 मार्च को अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांर्ढुना, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बैतूल, गुना में हल्की बारिश हो सकती है।
  • आज शनिवार को विदिशा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, बैतूल, राजगढ़, इंदौर, पूर्वी बालाघाट, डिंडोरी, अशोकनगर, शाजापुर, छतरपुर और जबलपुर जिलों में दोपहर के समय बिजली और धूल भरी हवाओं के साथ हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
  • 31 मार्च को मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, मैहर, पांर्ढुना, सिंगरौली, सीधी, रीवा में बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews