MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 4 संभागों और 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, 28 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, जानें शहरों का हाल-IMD पूर्वानुमान

CG weather

MP Weather Alert Today : मध्यप्रदेश में 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज बुधवार ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, वही भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वही 28 अगस्त के बाद मौसम शुष्क और मानसून की गतिविधियां कम हो जाएंगी। इस कारण दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

आज इन जिलों में भारी से मध्यम बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, पन्ना और छतरपुर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, पन्ना और छतरपुर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम, दतिया, भिंड, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश हो सकती है। रीवा, सागर-शहडोल संभाग और इनसे लगे जिलों में बुधवार को बारिश का दौर जारी रहेगा।

ग्वालियर-चंबल में भी झमाझम बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग ने श्योपुर कलां, उमरिया, पन्ना, सतना, अनूपपुर, सीधी, शहडोल, डिंडोरी, दमोह और छतरपुर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। मुरैना, भिण्ड, राजगढ, हरदा, नीमच, देवास, सिवनी, मंदसौर, रायसेन, सीहोर, मंडला, बालाधाट, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज चमक की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर संभाग में हल्की से मध्यम और चंबल संभाग में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इंदौर और जबलपुर सहित संभाग के आस-पास के जिलों में कहीं-कहीं बौछार हो सकती है।

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • वर्तमान में पश्चिमी मध्यप्रदेश में चक्रवाती घेरा सक्रिय है।सामान्य स्थिति के विपरीत दक्षिण की ओर चल रही मानसूनी की ट्रफ लाइन अब अपनी सामान्य स्थिति के अनुकूल उत्तर की ओर आ गई है।
  • वर्तमान में मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा से मध्यप्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र से होकर रायपुर, गोपालपुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है, इसके अतिरिक्त पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है।
  • अगस्त अंत तक बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में अन्य कोई नई मौसम प्रणाली विकसित होने की उम्मीद कम है, ऐसे में अगले 24 घंटे बाद मानसूनी गतिविधि कम होने की संभावना है।
  • 24 अगस्त गुरुवार से मानसून अक्ष वापस लौट जाएगी तो बारिश फिर एक बार अगले सात दिन के लिए थम जाएगी। मानसून द्रोणिका भी अपनी सामान्य स्थिति से ऊपर उठकर उत्तर प्रदेश से गुजर रही है। इसके दो दिन में हिमालय की तलहटी में जाने के आसार हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews