MP Weather :24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, वातावरण में नमी बरकरार, छाएंगे बादल, कई जिलों में बारिश के आसार, जानें अपडेट

IMD weather update

MP Weather Update Today : अरब सागर से मिल रही नमी के चलते आज 14 दिसंबर बुधवार को कई जिलों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार बने हुए है।आज  बुधवार को नर्मदापुरम, जबलपुर ,इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने के आसार हैं। 16 व 17 दिसंबर को पंजाब में शीतलहर के आसार है, ऐसे में ग्वालियर चंबल संभाग में भी इसका असर दिखाई देगा ।तापमान में तेजी से गिरावट आना शुरू होगी और ठंड में इजाफा होगा। 15 दिसंबर को बादल हटते ही तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, आज 14 दिसंबर से फिर तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और ठंड कोहरे का असर देखने को मिलेगा। 15 दिसंबर तक मध्यप्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। 19 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।इसके बाद 23-24 दिसंबर से बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान सक्रिय होने की पूरी संभावना है। ।दिसंबर के अंत तक फिर से तापमान में गिरावट नजर आएगी।

मौसम विभाग (MP Weather Could) के अनुसार, चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 48 घंटे तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा। अरब सागर के पूर्वी मध्य हिस्से में मैंडूस सक्रिय है और नमी मिल रही है, जिसके कारण कई जिलों में बादल छाए हुए है और बारिश देखने को मिल रही है। आज 14 दिसंबर बुधवार को नर्मदामपुरम, इंदौर, रायसेन, भोपाल, सीहोर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला में कहीं-कहीं बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है।

18-19 को फिर बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिन बाद 18 दिसंबर से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान के गिरते ही उत्तरी हवाएं आना शुरू हो जाएंगी और ठंड बढ़ जाएगी। कुछ इलाकों में बूंदांबादी हो सकती है। सबसे ज्यादा ग्वालियर चंबल में न्यूनतम तापमान 7 के आसपास और भोपाल और उसके आसपास रात का पारा 11-12 डिग्री के आसपास आ जाएंगे। इंदौर और उज्जैन में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेंगे।

पिछले 24 घंटे का हाल

  • मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सागर में 13, भोपाल में 1.9, उज्जैन में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। रतलाम, मालजखंड में बूंदाबांदी हुई।
  • बादल छाए रहने के कारण मंगलवार को न्यूनतम तापमान रीवा संभाग में विशेष रूप से बढ़े। भोपाल , उज्जैन, सागर, ग्वालियर संभाग के जिलों में भी काफी बढ़े।
  • पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, शहडोल, सागर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हुई।
  • मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री से करीब और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews