MP Weather : हवा का रूख बदलने से तापमान में भी परिवर्तन, अगले हफ्ते फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम, छाएंगे बादल, हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट

MP weather

MP Weather Update Today : सोमवार के बाद मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 10-12 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने जा रहा है, जिससे फिर बादल छाएंगे और कहीं कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान तेज हवा के साथ ओलेवृष्टि की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल 2 दिनों तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नही होगा लेकिन 10 मार्च के बाद दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर अमरकंटक, शहडोल जैसे जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।जबलपुर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा और बैतूल के साथ-साथ सिवनी में मौसम खराब हो सकता है। इसके प्रभाव से ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी का अनुमान है।इसके असर से 15 मार्च तक मौसम का मिजाज ठंडा ही बना रहेगा, इसके बाद 20 मार्च से तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होने लगेगा।मार्च के आखिरी सप्ताह में तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

2 सिस्टम सक्रिय, हवाओं का रूख बदला

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पंजाब के आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। एक कमजोर आवृति का पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के आसपास द्रोणिका के रूप में मौजूद है लेकिन आवृति काफी कम होने और हवा का रूख बार बार बदलने से प्रदेश का मौसम शुष्क होने लगा है। दिन के समय हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी होने से तापमान बढ़ने तो शाम को हवाओं का रुख उत्तरी होने से ठंडक होने लगती है। अगले हफ्ते एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है, लेकिन इसका ज्यादा प्रभाव नहीं रहेगा लेकिन बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews