MP Weather: 72 घंटे बाद बदलेगा मौसम, मप्र के इन जिलों में आज बौछार के आसार

CG Weather,

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather) एक बार फिर बदलने वाला है, अगले 72 घंटों में फिर बारिश के आसार बन रहे है। आज सोमवार को प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में बारिश शुरू होने के आसार हैं तो वही 18 अगस्त के बाद भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर संभागों के जिलों में झमाझम की संभावना है।एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Departmentt) ने आज सोमवार को सभी संभागों में कहीं कहीं बौछारें (Rain) और 5 संभागों में बिजली गिरने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े… MP Weather: 3 दिन बाद लगेगी झमाझम की झड़ी, आज इन जिलों में गरज के साथ बौछार

मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, आज सोमवार को सभी उज्जैन, भोपाल, शहडोल, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभागों  में कहीं कहीं बारिश की संभावना है। वही इंदौर, होशंगाबाद, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग में गरज के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है। वही 3 दिन बाद भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर संभागों के जिलों में भी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।प्रदेश भर में 1 जून से 13 अगस्त तक सामान्य से 6 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है, वही 26 जिले ऐसे हैं, जहां अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में अचानक बदला मौसम, अगले 24 घंटों में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (MP Weather Cloud) का पूर्वानुमान है कि वर्तमान में आंध्र प्रदेश के पास बना चक्रवाती घेरा अगले 24 घंटे में कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होगा, वही वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन जो उत्तर प्रदेश से जा रही है, वह भी पुन: नीचे की ओर शिफ्ट होगी, इसके चलते 19 के बाद इंदौर सहित प्रदेश भर में मानसून की गतिविधियों में तेजी आएगी और फिर झमाझम बारिश होगी।  बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के 17 अगस्त को कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर आगे बढ़ने की संभावना है। करीब 3 दिन यानि 18 अगस्त के बाद राजधानी सहित जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर संभागों के जिलों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

यहां देखें जिलों का हाल

मध्य प्रदेश में 1 जून से 13 अगस्त तक सामान्य बारिश से 6% यानी अब तक करीब 25 इंच पानी बरस चुका है, हालांकि वर्तमान में मालवा-निमाड़ और बुंदेलखंड के पन्ना-दमोह जिलों में 50% से कम बारिश (Rain) हुई है।13 जिले धार, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, इंदौर, खंडवा, हरदा, पन्ना, दमोह, कटनी, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट में अब भी रेड जोन में हैं।इसके अलावा श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, उज्जैन, मंदसौर, भिंड, रीवा, सीधी और सिंगरौली में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।भोपाल-होशंगाबाद और सागर में अभी तक सामान्य बारिश हुई है, जिसके कारण यह इलाके ग्रीन जोन में हैं।

अन्य राज्यों का हाल

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की मानें तो 16 या 17 अगस्त तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है,  जो दक्षिण छत्तीसगढ़ तथा दक्षिणी मध्य प्रदेश होते हुए पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा ।16 व 17 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और राजस्थान के कुछ जिलों में 18 अगस्त को भारी बारिश का अर्लट जारी किया गया है। वही हिमाचल प्रदेश में भी 18 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही 19 अगस्त के बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews