MP: 19 अप्रैल को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, छा सकते है बादल, 5 जिलों में लू का अलर्ट

cg weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।23 अप्रैल तक मध्य प्रदेश के मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिलेगा। कभी तापमान में गिरावट तो कभी तापमान में बढ़ोतरी होगी।18-19 को नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव होगा और कहीं कहीं बादल छा सकते है।  मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 17 अप्रैल 5 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया  है, वही 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। राहत की बात ये है कि इस साल मानसून सामान्य रहेगा और पूरे देश-प्रदेश में अच्छी बारिश होगी, जिससे प्रदेशवासियों और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को मिलेगा 34% DA का लाभ, EPF-ग्रेच्युटी भी बढ़ेंगे, मई में इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, आज 17 अप्रैल 2022 को पांच जिलों छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, खंडवा और खरगोन में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस  खजुराहो में दर्ज किया गया।वर्तमान में उत्तरी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और छत्तीसगढ़ से लेकर कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनने से पूर्वी मध्य प्रदेश में आंशिक बादल छाए हुए है। पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवाती घेरे के कारण अगले दो से तीन दिन उत्तर भारत में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार है। इस वजह से अगले दो दिन इंदौर में हल्के बादल छा सकते हैं

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार,  वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन पड़ोसी राज्यों राजस्थान एवं गुजरात में तापमान बढ़ने लगा और गर्म हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में फिर इजाफा हो रहा है। 19 अप्रैल से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है, इसके प्रभाव से एक बार फिर तापमान में कमी के आसार है।इससे पहले 18 अप्रैल को उत्तर भारत में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा, राजस्थान व पंजाब में 17-18 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है, जिसके असर से उत्तर पश्चिमी मप्र के ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन व भोपाल में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश नहीं होगी, लेकिन गर्मी और लू से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े..MP School: कक्षा 1 से 8वीं के छात्रों को बड़ी राहत, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब से शुरू होगा नया सत्र

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Today) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से ग्वालियर में 19 और 20 अप्रैल को लू की संभावना हैं। 18 अप्रैल को जो पश्चिमी विक्षोभ आएगा, उसके 21 अप्रैल तक जम्मू कश्मीर पहुंचने के आसार के चलते वातावरण में नमी मिलने के आसार है। इससे हल्के बादल छाएंगे और आंधी के भी आसार बन सकते है। वही 23 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने से राजस्थान की गर्म हवा चलना शुरू होगी, जिससे तापमान में बढोतरी होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews