MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर! सोमवार से बदलेगा हवा का रूख, बूंदाबांदी के संकेत, तापमान में उतार-चढ़ाव, अबतक 43 जिलों से मानसून विदा

UP Weather,

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई का दौर अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। अबतक प्रदेश के 43 जिलों से मानसून विदा हो चुका है और अगले दो दिनों के अंदर रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के आठ जिलों से भी विदा हो जाएगा।वही 10 अक्टूबर से पहले पूरे प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून लौट जाएगा। फिलहाल एक हफ्ते तक तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा इसके बाद अक्टूबर के तीसरे हफ्ते से पारे में तेजी से गिरावट आएगी ।अनुमान है कि अक्टूबर अंत कर प्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा हवाओं का रूख

एमपी मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उज्जैन, भोपाल, इंदौर समेत आसपास के जिलों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन 15 अक्टूबर के बाद पचमढ़ी, मलांजखंड, नौगांव समेत कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर 10 डिग्री तक पहुंच सकता है।वही सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ से असर से जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद फिर से हवा का रुख बदलेगा और तापमान में गिरावट आएगी और रात में ठंडक बढ़ेगी।

क्या कहता है मौैसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 10 अक्टूबर सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा, जिससे हवाओं का रुख बदलेगा। इस अवधि में नमी आने से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं और जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ बारिश भी हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट तो रात के तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। अगले एक पखवाड़े तक ठंड का असर तेज हो जाएगा।

अबतक इन जिलों से विदाई हुआ मौसम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो मुरैना , श्योपुरकलां ,इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, भिंड, दतिया, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, आगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और धार , भोपाल, जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews