MP Weather : अगले हफ्ते फिर सक्रिय होगा मानसून, होगी अच्छी वर्षा, छाएंगे बादल, आज इन जिलों में बूंदाबांदी, पढ़िए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Update Today : मध्यप्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ने से अगले 5 दिन तक तेज बारिश के आसार नहीं, ऐसे में तापमान, 2 से 3 डिग्री बढ़ने के आसार है, लेकिन लोकल सिस्टम के चलते ठंडी हवाएं चलेंगी और हल्की बूंदाबांदी भी होती रहेगी।खास बात ये है कि 20 साल में यह 5वां मौका है, जब मानसून कमजोर हुआ है, हालांकि 14-15 अगस्त के बाद नया सिस्टम एक्टिव होने से फिर मानसून गति पकड़ेगा और बारिश का अगला दौर शुरू होने की उम्मीद है। प्रदेश में अगले 4 से 5 दिन मौसम सामान्य रहेगा। प्रदेशभर में हल्के बादल छंटने लगेंगे। दिन और रात का तापमान बढ़ जाएगा।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो कोई सिस्टम एक्टिव ना होने के चलते अगले 24 घंटे में कहीं भी तेज बारिश होने के आसार नहीं है, कुछ जिलों में बूंदाबांदी जरूर हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। आज भोपाल में बादल छाए रहेंगे।इंदौर और जबलपुर में बूंदाबांदी हो सकती है। ग्वालियर और उज्जैन में भी मौसम साफ रहेगा।

अगले हफ्ते सक्रिय होगा नया सिस्टम

मानसून के कमजोर होते ही बारिश का दौर थम गया है, हालांकि आगामी 14 से 15 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में नई मौसम प्रणाली विकसित होगी, जिससे फिर बारिश का क्रम शुरू होने की उम्मीद है। अबतक मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में 12% बारिश ज्यादा हो चुकी है, जबकि पश्चिमी हिस्से में औसत से 6% बारिश ज्यादा हुई है। 1 जून से अब तक ओवरऑल 9% बारिश ज्यादा हुई है। प्रदेश में अब तक 21 इंच बारिश होनी चाहिए, जबकि 22.90 इंच पानी गिर चुका है।

जानिए अबतक कहां कितनी हुई बारिश

  1. प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश नरसिंहपुर में 35 इंच से ज्यादा हुई है।
  2. सिवनी-मंडला में 32 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
  3. इंदौर, जबलपुर, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम और रायसेन में 28 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है।
  4. बालाघाट, कटनी, निवाड़ी, पन्ना, उमरिया, बैतूल, भिंड, देवास, हरदा, रतलाम, सीहोर और विदिशा में बारिश का आंकड़ा 24 इंच के पार पहुंच गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews