अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने चमकने की चेतावनी, मेघगर्जन-तेजा हवा

प्रदेश के पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में औसत से 26% और पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में औसत से ज्यादा 19% बारिश हुई है।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में गुरूवार से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते कई जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है।आज बुधवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है, शेष क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।वही 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन जिलों में भारी बारिश

  • सीधी सिंगरोली, बालाघाट छिंदवाड़ा पाढुर्णा जिले में भारी बारिश।
  • रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, सतना/चित्रकूट, मैहर, अनूपपुर/अमरकंटक, डिंडोरी, उमरिया/बांधवगढ़, पन्ना, छतरपुर/खजुराहो, बालाघाट, बैतूल, में बिजली के साथ मध्यम बारिश ।
  • श्योपुर-कलां के साथ मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी/ओरछा, टीकमगढ़, धार/मांडू, इंदौर ,उज्जैन, आगर मालवा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम/पचमढ़ी, छिंदवाड़ा पांढुर्ना ,सिवनी ,मंडला जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, सागर, दमोह, राजगढ़, भोपाल, विदिशा में हल्की बारिश ।

क्या कहता है मौसम विभाग

बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल के पास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है.इसके प्रभाव से गुरुवार से अच्छी वर्षा का दौर फिर शुरू होने के आसार हैं। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से नमी आ रही है, जिससे प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार है। बुधवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है, शेष क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

मध्य प्रदेश में अब तक 23 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में औसत से 26% और पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में औसत से ज्यादा 19% बारिश हुई है। 1 जून से 6 अगस्त की सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रदेश में 623.7 मिमी. वर्षा हो चुकी है।पूर्वी मध्य प्रदेश में 664.5 मिमी. वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा (569.9 मिमी.) के मुकाबले 17 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश में अभी तक 592.4 मिमी. वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा (481.3 मिमी.) के मुकाबले 23 प्रतिशत अधिक है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews