MP Weather : सोमवार से फिर बदलेगा मौसम! छा सकते है बादल, तापमान में उतार चढ़ाव, 15 के बाद दिखेगा ठंड का असर, जानें IMD अपडेट

mp weather

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश से 90 प्रतिशत हिस्से मानसून की विदाई हो चुकी है  और आज रविवार को पूर्वी एमपी के जबलपुर, शहडोल और रीवा संभागों से भी दक्षिण पश्चिमी मानसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा। इसी के साथ बारिश का दौर भी थम गया है।  आज 8 अक्टूबर को मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन 2 दिन बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे प्रदेश में कहीं कहीं बादल छा सकते है और बूंदांबादी भी हो सकती है। इधर, 15 अक्टूबर के बाद ठंड असर दिखाई देने लगेगा, रात के तापमान में गिरावट आएगी, इसके बाद नवंबर के महीने से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

सोमवार से बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 10 अक्टूबर सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा, जिससे हवाओं का रुख बदलेगा। इस अवधि में नमी आने से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं और जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट तो रात के तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। आने वाले दिनों में उज्जैन, भोपाल, इंदौर समेत आसपास के जिलों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन 15 अक्टूबर के बाद पचमढ़ी, मलांजखंड, नौगांव समेत कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर 10 डिग्री तक पहुंच सकता है ।इस साल दिसंबर जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।

नया पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में कोई भी मानसून का सिस्टम सक्रिय नहीं होने के कारण मौसम शुष्क रहेगा। आगामी दिनों में पश्चिमी मप्र में हवाओ का रुख पश्चिमी रहने के कारण न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद 11 अक्टूबर से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।  15 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना जताई गई है। ग्वालियर में रात का पारा 16 से 17 डिग्री सेल्सियस, जबकि दिन का तापमान भी 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जिससे रात के समय गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

MP में 1 जून से 1 अक्टूबर तक औसत 37.22 इंच बारिश हो चुकी है। इसमें पूर्वी हिस्से में 4% कम और पश्चिमी हिस्से में 3% अधिक पानी गिरा है। सबसे ज्यादा बारिश नरसिंहपुर में 51.75 इंच बारिश हुई है।भिंड में 141% तक बारिश हुई।इसके अलावा जबलपुर, सीहोर, रायसेन, अलीराजपुर, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, निवाड़ी, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल और अनूपपुर में बारिश का आंकड़ा 40 इंच या इससे अधिक रहा है।
सतना में सबसे कम 23.62 इंच और अशोकनगर में 23.81 इंच हुई, वही रीवा-सीधी में भी कम बारिश हुई है।इधर, गुना, अशोकनगर, दमोह, सतना, रीवा और सीधी रेड जोन में है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews