MP Weather : मानसून ट्रफ का असर, 16 जिलों और 2 संभागों में तेज बारिश का अलर्ट, बिजली-तेज हवा, सितंबर अंत से बदलेगा मौसम, जानें IMD अपडेट

mp weather

MP Weather alert Today :मध्य प्रदेश में सितंबर अंत तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। वर्तमान में दो वेदर सिस्टम सक्रिय है, जिसके चलते आज शनिवार को 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही अगले दो दिन बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और सितंबर के आखिरी सप्ताह तक हल्की बारिश होती रहेगी। इधर, बड़ा तालाब का लेवल फुल होने पर भदभदा डैम के 2 गेट खोल दिए गए है, हालांकि हर साल जुलाई अगस्त में गेट खुल जाते है लेकिन 20 साल बाद यह पहला मौका है जब सितंबर गेट खुले है।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो हवाओं के चक्रवात से मानसून अक्ष अरब सागर से पश्चिमी राजस्थान होते हुए पंजाब तक पहुंचेंगी ।मानसून अक्ष गुना,कोटा सतना से होकर गुजर रही है ,जिससे बारिश के आसार बने हुए हैं। अगले 24 घंटे के दौरान स्थानीय प्रभाव से ग्वालियर में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वही 28 से 29 सितंबर के बीच बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है, जिससे अंचल में तेज बारिश हो सकती है।शनिवार को जबलपुर, नर्मदापुरम एवं इंदौर संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। वही 25 सितंबर से राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की शुरुआत होने के भी आसार हैं।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, बैतूल में अति भारी बारिश तो सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, डिंडोरी, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, देवास, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और मंडला में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, बालाघाट, सागर, दमोह और छतरपुर में हल्की बारिश होने के आसार है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है और 2 ट्रफ लाइन है। एक मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, शिवपुरी होते हुए प्रदेश के उत्तरी हिस्सों से गुजर रही है और दूसरी ट्रफ लाइन पूर्वी मध्यप्रदेश से गुजर रही है, इससे सिस्टम कमजोर होगा, लेकिन दक्षिणी हिस्से ( सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, डिंडोरी, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, देवास, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और मंडला) में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

अबतक का बारिश का रिकॉर्ड

बता दे कि प्रदेश में अब तक औसत 36.27 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 36.51 इंच होनी चाहिए थी। दोनों आंकड़ों में आधा इंच का अंतर भी नहीं है। प्रदेश में ओवरऑल 1% बारिश ही कम है। पूर्वी हिस्से में 3% कम और पश्चिमी हिस्से में 3% अधिक बारिश हुई है।शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक भोपाल में 43, मंडला में 33, बैतूल में 24, नौगांव में 17, मलाजखंड में 12, खंडवा में चार मिलीमीटर वर्षा हुई। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात सीहोर में 107, मलाजखंड में 99.2, भोपाल में 69.4, नर्मदापुरम में 54.4, खरगोन में 50, बैतूल में 38.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews