MP Weather : सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, नए सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत, इन संभागों में बारिश के आसार, आज इन जिलों में बूंदाबांदी, जानें अपडेट

UP Weather,

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश के मानसून को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। बारिश पर लगा ब्रेक सितंबर में खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने सितंबर में नया सिस्टम एक्टिव होने की संभावना जताई है।इसके प्रभाव से 1-2 सितंबर को जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में तेज बारिश हो सकती है।वर्तमान में पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, जिससे पश्चिम-उत्तर हिस्से में तेज हवा तेज और कहीं कहीं बूंदाबांदी भी देखने को मिल रही है।

आज इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार को प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इंदौर में बादल छाए रहेंगे, कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। नए सिस्टम के सक्रिय होने से 4-5 दिन बाद रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।ग्वालियर में मौसम साफ रहेगा, पांच सितंबर तक वर्षा का कोई भी सिस्टम सक्रिय होने की संभावना नहीं है, जिसके चलते तापमान में भी इजाफा होगा।अभी एक सप्ताह तक अच्छी वर्षा होने की उम्मीद नहीं है, इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

1 जून से 27 अगस्त तक कहां कितनी वर्षा

  • मध्यप्रदेश में औसतन 26 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि अब तक 28.90 इंच बारिश होना चाहिए। इस हिसाब से ओवरऑल बारिश का आंकड़ा 11% कम है। पूर्वी हिस्से में 8% कम और पश्चिमी हिस्से में आंकड़ा 14% कम है।
  • प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश नरसिंहपुर में अब तक 41 इंच तो सिवनी में 37.53 इंच, मंडला-जबलपुर में 35, डिंडोरी में 34 से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
  • इंदौर, अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पन्ना, सागर, शहडोल, उमरिया, रायसेन और नर्मदापुरम में 28 इंच या इससे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
  • दमोह, कटनी, निवाड़ी, बैतूल, भिंड, हरदा, रतलाम, सीहोर और विदिशा में आंकड़ा 24 इंच से अधिक वर्षा हुई है लेकिन खरगोन, मंदसौर, बड़वानी, ग्वालियर में 20 इंच से कम वर्षा हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews