MP Weather : नए सिस्टम से फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, आज 4 संभागों में बारिश के आसार, जानें जिलों का हाल- IMD अपडेट

mp weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश के मौसम में पल पल बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप से गर्मी उमस का अहसास हो रहा है तो कभी बादल छाने और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना होने लगा है।  मौसम विभाग की मानें तो अगले  18 अगस्त तक हल्की बूंदाबांदी का दौर रहेगा। इसके बाद पूर्वी हिस्से में तेज बारिश हो सकती है। आज 4 संभागों में बूंदाबादी हो सकती है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जिसका असर इंदौर-उज्जैन संभाग में ज्यादा रहेगा। अगले पांच-छह दिन तक मौसम के यूही बने रहने के आसार है।वही भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में हल्की बूंदाबांदी तो जबलपुर और ग्वालियर में बादल छाए रह सकते है। भोपाल,उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में बूंदाबांदी हो सकती है।

17-18 अगस्त को एक्टिव होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं है, हालांकि वर्तमान में उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और गुजरात में अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण मौजूद हैं।  वही बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से 17 व 18 अगस्त को तेज वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा बना है, जो 72 घंटे में कम दबाव के क्षेत्र में बदलेगा। इसके प्रभाव से 17 अगस्त से हल्की से मध्यम वर्षा का दौर शुरू होने का अनुमान है, वही ग्वालियर-चंबल संभाग में भी अच्छी बारिश के आसार है।

मंगलवार से 6 संभागों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  15 अगस्त से रीवा शहडोल सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश का सिलसिला होने की उम्मीद है।आज सोमवार को इंदौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में छिटपुट बौछारें भी पड़ने की संभावना है। वही उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है, इसके असर से 15 अगस्त से पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा का सिलस‍िला शुरू हो सकता है।

जानिए अगस्त तक कहां कितनी हुई बारिश

  • पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 4% अधिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 2% कम। प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश नरसिंहपुर में 35 इंच से ज्यादा ।
  • सिवनी-मंडला में 32 इंच से ज्यादा बारिश ।इंदौर, जबलपुर, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम और रायसेन में 28 इंच से अधिक बारिश ।
  • बालाघाट, कटनी, निवाड़ी, पन्ना, उमरिया, बैतूल, भिंड, देवास, हरदा, रतलाम, सीहोर और विदिशा में बारिश का आंकड़ा 24 इंच के पार । सतना, अशोकनगर, बड़वानी, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर और मुरैना में कम बारिश ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews