MP Weather Update: मप्र में 3-4 दिन में फिर बदलेगा मौसम, आज इन जिलों में बारिश के आसार

cg weather update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 17 जुलाई के बाद मानसून की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है, ऐसे 48 घंटों बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather Update) बदलने के आसार है। वर्तमान में मानसून द्रोणिका लाइन (ट्रफ) मध्यप्रदेश के गुना जिले से होकर गुजर रही है, जिसके चलते अरब सागर से नमी आ रही है और कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे है।  मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज गुरुवार को सभी संभागों के जिलों में कही कहीं बारिश के साथ बिजली (Rain) चमकने/गिरने की संभावना जताई है, इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. सरकारी नौकरी 2021: 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, अच्छी मिलेगी सैलरी, जल्द करें अप्लाई

मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, आज गुरुवार 15 जुलाई 2021 को सभी संभागों इंदौर, रीवा, उज्जैन,  शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद,  भोपाल, सागर,  ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं कहीं बौछारें पड़ने की संभावना हैं। वही भोपाल, जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद, उज्जैन संभाग के साथ खंडवा, खरगोन, इंदौर, धार, छतरपुर, टीकमगढ़ और सागर जिलों में बिजली चमकने और गिरने के साथ 16 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. किसान सम्मान निधि: जल्द आने वाली है 9वीं किस्त, ना करें ये गलती वरना अटक सकता है पैसा

मौसम विभाग (Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है, ऐसे में मानसून कमजोर पड़ गया है और तेज बारिश का सिलसिला भी रुक गया है, हालांकि वर्तमान में मानसून ट्रफ सौराष्ट्र पर बने कम दबाव के क्षेत्र से उदयपुर, गुना, गोंदिया, जगदलपुर से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनने के साथ ही अरब सागर से नमी मिलने के चलते बौछारों का सिलसिला जारी है।एक और सिस्टम 18-19 जुलाई को सक्रिय होने जा रहा है, इससे अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। 19 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है।

जानें अन्य राज्यों का हाल

मौसम विभाग (MP Weather Cloud) की तरफ से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 14 से 16 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 17 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड बारिश के आसार है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान सहित उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य स्थानों पर येलो अलर्ट जारी है।अगले पांच दिनों के दौरान उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत बारिश होने की संभावना है।राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भी बुधवार से रविवार तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

यहां देखें पिछले 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश

Rainfall dt 15.07.2021
(Past 24 hours)
Sagar 18.8
Indore 14.6
Ujjain 16.0
Hoshangabad 7.0
Khandwa 7.0
Betul 7.4
Malanjkhand 4.6
Raisen 3.6
Sheopukalan 3.0
Dhar 2.0
Guna trace

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews