MP Weather : 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, सक्रिय होगा नया सिस्टम, 5 संभागों में अच्छी बारिश के संकेत, आज 15 जिलों में बारिश के आसार, जानें अपडेट

mp weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में रविवार-सोमवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आना शुरू हो गई है और मौसम खुलने लगा है। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि अगले 2-3 दिन बाद फिर नए सिस्टम के सक्रिय होते ही बारिश का अगला दौर शुरू होने का अनुमान है। इससे 22-23 सितंबर के आसपास प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। आज मंगलवार को एक दर्जन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज मंगलवार को सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश की संभावना है।वही 3 दिन बाद 22 सितंबर को नया स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से 22 से 23 सितंबर के बीच भोपाल, ग्वालियर, चंबल, रीवा, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। अगले एक से दो दिनों के अंदर पूर्वी मध्य प्रदेश और इसके बाद प्रदेश के अन्य हिस्सों में इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा।

नए सिस्टम के सक्रिय होते ही बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 20-21 सितंबर को बंगाल की खाड़ी से फिर से नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से 22-23 सितंबर से तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। ग्वालियर में 22 सितंबर से वर्षा की संभावना है। वही इंदौर में 22 से 24 सितंबर तक एक बार फिर तेज बारिश होने का अनुमान है। जबलपुर व संभाग के जिलों में दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा, बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होती रहेगी। 20 सितंबर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।वही 24 सितंबर के बाद जबलपुर सहित संभाग के जिलों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

वर्तमान में सक्रिय है ये मौसम प्रणालियां

  • वर्तमान में चक्रवाती हवा का घेरा उत्तरी पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ, जो 48 घंटे में कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने का अनुमना है इसके प्रभाव से 21 सितंबर के बाद फिर से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।
  • वर्तमान में पूर्वी राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का घेरा 7.6 किमी की ऊंचाई बना हुआ है।
  • एक द्रोणिका पूर्वी राजस्थान से अरब सागर तक जा रही है।
  • एक अन्य मानसून द्रोणिका शिवपुरी सीधी से डाल्टनगंज, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।
  • आगामी 20 एवं 21 सितम्बर को जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा।
  • बंगाल की खाड़ी में भी सिस्टम सक्रिय होगा, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

बता दे कि प्रदेश में अब तक औसत 35.55 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 35.81 होनी चाहिए थी। वर्तमान में प्रदेश में सामान्य बारिश का ओवरऑल आंकड़ा 1% से भी कम है।पूर्वी हिस्से में 5% कम और पश्चिमी हिस्से में 3% अधिक बारिश हुई है।इसमें सतना, अशोकनगर, रीवा और सीधी जिलों में सबसे कम बारिश हुई है। वही भोपाल, गुना, अशोकनगर, दमोह, सतना, रीवा और सीधी जिला अभी भी रेड जोन में है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews