MP Weather Update : सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, 3 संभागों में बारिश के भी आसार, जानें आज कैसा रहेगा वेदर?

MP Weather

MP Weather Update Today : फरवरी के दूसरे हफ्ते में मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। तापमान में गिरावट के साथ सुबह और रात के समय ठंड महसूस हो रही है। फिलहाल दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह से बना रह सकता है। वही अगले हफ्ते प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबादी भी देखने को मिल सकती है।11 फरवरी से विपरीत दिशाओं की हवाओं (उत्तरी-दक्षिणी) का संयोजन होने के कारण बादल छाने के साथ नर्मदापुरम ग्वालियर एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज 9 फरवरी से 11 फरवरी तक भोपाल और आस-पास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। छतरपुर, ग्वालियर, दतिया, पन्ना, दमोह, सागर, सीधी, रीवा, टीकमगढ़, निमाड़, गुना , अशोकनगर, शिवपुरी, छतरपुर, मंदसौर नीमच और चंबल संभाग के जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है।11 से 14 फरवरी के बीच  जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, शहडोल, सागर और रीवा संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

अगले हफ्ते बारिश  के आसार

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में पूर्वी विदर्भ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात  और इस चक्रवात से कर्नाटक तक एक द्रोणिका  बनी हुई है। हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है, जिससे नमी आने की वजह से ऊंचाई के स्तर पर कुछ बादल  छा रहे हैं। 11 फरवरी से विपरीत दिशाओं की हवाओं (उत्तरी-दक्षिणी) का संयोजन होने के कारण बादल छाने लगेंगे।  13 फरवरी तक बैतूल, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है, वही सतपुड़ा क्षेत्र में 11 फरवरी को आंधी और तूफान आने की आशंका है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews