MP Weather: 16 अक्टूबर के बाद फिर बदलेगा मौसम, मानसून की विदाई शुरू, जल्द होगी ठंड की दस्तक, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

mp weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मानसून की विदाई के साथ बारिश का दौर थमने लगा है और जल्द ठंड की दस्तक होने वाली है। एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) ने आज शुक्रवार 14 अक्टूबर को कहीं भी बारिश के आसार नहीं है। हालांकि 16 अक्टूबर के बाद जबलपुर में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इधर डिंडोरी और मंडला में हुई बारिश के कारण बरगी बांध के 2 गेट फिर खोले गए है। अब 21 गेटों में से बांध के 7 गेट खुले हैं, जिनसे पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के 7 गेट खुलने के बाद नर्मदा का जलस्तर फिर बढ़ गया है।

यह भी पढ़े..UP Weather: 20 अक्टूबर के बाद फिर बदलेगा मौसम, जल्द होगी ठंड की दस्तक, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में द्रोणिका लाइन कमजोर होकर तेलंगाना व महाराष्ट्र के हिस्सों तक सीमित है। वहीं चक्रवाती हवाओं का घेरा केरल के आस-पास पहुंच गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है।  इसके असर से वातावरण से तेजी से नमी कम होने लगी है और धीरे धीरे मानसून की विदाई शुरू हो गई है। वही बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय घेरा बन रहा है, जिसका असर तमिलनाडु पर रहेगा, इससे ठंडक बढ़ेगी।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना पर ताजा अपडेट, महासंघ का बड़ा फैसला, सरकार को दी ये चेतावनी

मौसम विभाग  (MP Weather Update) की मानें तो पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से एवं सिवनी, बैतूल जिले से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा हो गया है ।अनुमान है कि 20 अक्टूबर तक पूरे मध्य प्रदेश से मानसून विदा हो जाएगा।अगले 2 दिन में इंदौर से मानसून के विदा होने की संभावना हे।तीन से चार दिन में ग्वालियर चंबल संभाग के भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर से मानसून की विदाई जाएगी। मौसम ने भी बदलाव के संकेत दे दिए हैं। आज शुक्रवार काे शहडाेल, रीवा, जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के शेेष जिलाें में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने के आसार हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews